एक्सप्लोरर

महोबा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे जलशक्ति मंत्री, मृतकों के परिजनों से भी मिलें

Mahoba News: यूपी के महोबा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से इलाके में काफी नुकसान देखने को मिला है वहीं कई लोगों की जान भी चली गई है. इसी दौरान जलशक्ति मंत्री ने क्षेत्र का दौरा किया है.

उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचे. मंत्री ने जिले के उन ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया जो पिछले तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

 उन्होंने सिजहरी गांव में कच्चा मकान गिरने से मां-बेटे की मौत पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.इसके साथ ही सारी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए भी कहा है.

जिले के प्रमुख बांधों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के प्रमुख बांधों की स्थिति का जायजा लिया. उर्मिल बांध के निरीक्षण में उन्होंने नहरों की स्थिति, जल भंडारण और पानी की निकासी की जानकारी ली.

अधिकारियों ने बताया कि बांध की कुल भंडारण क्षमता 116.6 एमसीएम है, जिसमें वर्तमान में 89.668 एमसीएम पानी भरा हुआ है. बीते दिनों 765 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे छतरपुर की ओर से आने वाली उर्मिल नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बांध के 7 गेट खोलकर 63 एमसीएम अतिरिक्त पानी की निकासी की गई. 

ग्रामीण इलाके का भी किया दौरा
मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा किया. दिसरापुर, मझलवारा, सिंघनपुर बघारी और गहरा में भी बारिश से हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों से जानकारी की. बारिश के चलते जलभराव और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए और नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाए. 

मंत्री ने कहा कि इस बार बुंदेलखंड में पर्याप्त वर्षा हुई है, जिसका लाभ यहां के जलाशयों और किसानों को मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारी बारिश से प्रभावित नहरों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी ताकि सिंचाई व्यवस्था बाधित न हो. अंत में मंत्री ने सभी अधिकारियों को संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क रहने और तैयारी बनाए रखने के निर्देश भी दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
धामी सरकार ने PMAY-U को दी रफ्तार, दिसंबर तक मिलेंगे 15 हजार पक्के घर
धामी सरकार ने PMAY-U को दी रफ्तार, दिसंबर तक मिलेंगे 15 हजार पक्के घर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget