एक्सप्लोरर

Mahoba News: रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बहनों को तोहफा, तीन दिन तक फ्री में सफर कर पाएंगी महिलाएं

Mahoba News: यूपी में सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस की यात्रा तीन दिन प्री कर दी है. जिसा असर महोबा जिले में खूब देखने को मिला है.

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बहनों को विशेष तोहफा देते हुए तीन दिन तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है. यह योजना 8 अगस्त से 10 अगस्त तक लागू की गई है. सरकार की इस पहल से न सिर्फ महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, बल्कि त्योहार की खुशियों में भी इज़ाफा हुआ है.

महोबा जिले में इस योजना का व्यापक असर देखा जा रहा है. जैसे ही रोडवेज बस स्टेशन पर कोई बस आती है, महिला यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. महज कुछ ही मिनटों में बसें महिलाओं से भर जाती हैं.

सीएम योगी की पहल से महिलाओं में खुशी

 इस पहल से महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि फ्री यात्रा सुविधा से उन्हें सफर का खर्च नहीं उठाना पड़ रहा, जिससे वे अब वही पैसे राखी, मिठाई और उपहार खरीदने में इस्तेमाल कर रही हैं. 

नाजिया, संध्या, रुखसाना, हसीना, पुष्पा, रुबीना और हेमलता जैसी महिलाओं ने सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उन्हें भाइयों के पास पहुंचना आसान हुआ है. खास बात यह है कि यह योजना सभी धर्मों की महिलाओं के लिए लागू है, जिससे सामाजिक समरसता का भी संदेश मिल रहा है.

महोबा डिपो के एआरएम ने क्या कहा?

महोबा डिपो के एआरएम डी. के. चौबे ने जानकारी दी कि रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न रूटों पर कुल 90 बसें चलाई जा रही हैं. इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की महिलाएं भी उठा रही हैं. सरकार की इस व्यापक योजना से हजारों महिलाओं को अपने भाइयों के पास जाने का अवसर मिल रहा है.

मुस्लिम महिलाओं ने भी इस योजना की सराहना की है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन जैसे पर्व पर महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. यह पहल महिलाओं के प्रति सरकार के सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाती है.

इस वर्ष तीन दिन की फ्री बस सेवा ने पिछले वर्षों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा सुविधा दी है, जिससे वे पूरे उत्साह के साथ पर्व मना रही हैं. यह योजना मुख्यमंत्री की बहनों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनकर सामने आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget