एक्सप्लोरर

UP Madrasa: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा की तारीख आज होगी तय, इस दिन से शुरू हो सकते हैं एग्जाम

Madrasa Exam News: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी (मुंशी- मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की परीक्षा की तारीखों पर आज फैसला हो सकता है.

UP Madrasa Exam 2023-24 Date: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी (मुंशी- मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की परीक्षाएं फरवरी से होने की उम्मीद है. आज मदरसा बोर्ड की परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक है. इस बैठक में मदरसा शिक्षा परिषद के बोर्ड की परीक्षाएं होने की तिथि पर मंथन होने वाला है.

सूत्रों की मानें तो आज की इस बैठक में 20 फरवरी से परीक्षाएं होने की उम्मीद है. सत्र 2023-2024 में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन पत्र पोर्टल पर ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाई जा चुकी है. अब इस तिथि के समाप्त होने की तारीख 18 दिसंबर है. वहीं बोर्ड की परीक्षा का शुल्क चालान के जरिए जमा करने की अंतिम तिथि भी 16 दिसंबर को खत्म हो जाएगी. 

फरवरी में हो सकती हैं मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की कोशिश है कि वह भी अपनी परीक्षाएं अन्य बोर्ड की तर्ज पर समय से कराए और इसी कड़ी में उसकी कोशिश फरवरी में परीक्षाएं शुरू करने की है. आज होने वाली इस ऑनलाइन बैठक में परीक्षाओं की तिथि नियत हो जाएगी. यूपी मदरसा बोर्ड लंबे समय से अपनी शिक्षा पद्धति में सुधार करने के साथ ही बेहतर शिक्षा देने के लिए काम करने का प्रयास कर रहा है.  

पीएम के आह्वान का दिख रहा असर

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान "एक हाथ में कुरान, एक हाथ में कम्प्यूटर" का असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. अब यूपी के मदरसा बोर्ड में भी एनसीईआरटी के किताबों को लागू किया गया है. यहां अब बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ ही अन्य शिक्षाएं जिसमें गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य ज्ञान, विज्ञान जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं. 

पिछले दिनों अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मदरसों के होने वाले सर्वे को भी परीक्षाओं का हवाला देते हुए रोका गया था. सर्वे को रोकने के लिए मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन इफ्तिखार जावेद ने परीक्षाओं का हवाला देते हुए सर्वे को टालकर दूसरी तिथि निर्धारित करने की बात कही थी, जिसको अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मान भी लिया था.

ये भी पढ़ें- 

UP News: यूपी में शादी के पांच महीने बाद ही बहू ने बेटी को दिया जन्म, ससुराल वाले हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

Embed widget