एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में मदरसों की फंडिंग पर उठ रहे सवाल, आंतकी कनेक्शन को लेकर BJP के मुस्लिम नेता ने दी ये प्रतिक्रिया

UP Madarsa News: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मदरसों के सर्वे के दौरान जो जानकारियां मांगी गई थी वह पूरी तरह से नहीं दी गई.

UP Madarsa Terrorist Connection: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मदरसों की जांच के आदेश दिए गए हैं. यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने नेपाल सीमा पर बने मदरसों के आतंकी कनेक्शन की आशंका जताई है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इस तरफ के मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं. एबीपी गंगा से बात करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा मदरसों को लेकर फिर शिकायतें आ रही थी. धर्मपाल सिंह ने कहा मदरसों में कई जगह फंडिंग का स्रोत ठीक नहीं है, पीछे मदरसों का जो सर्वे कराया था उसमें इनकी फंडिंग से जुड़ी 2 बातें निकल कर आई हैं.

इनकी फंडिंग का सोर्स जकात और चंदा बताया गया. हमने फिर जांच कराई तो पता चला कि वहां रहने वाले लोग ऐसे नहीं है जो जकात कर सकें या चंदा दे सकें. अब आगे रिपोर्ट आने के बाद हम कार्रवाई करेंगे, मंत्री ने कहा आतंकी कनेक्शन की संभावना से भी मना नहीं किया जा सकता. देश को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम काम कर रहे हैं। भारत माता के विपरीत आचरण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मदरसों के सर्वे के दौरान जो जानकारियां मांगी गई थी वह पूरी तरह से नहीं दी गई. कई जानकारियां दी गई लेकिन सही नहीं, जानकारियों पर संदेह है. बीजेपी सरकार के लिए देश और प्रदेश के नागरिक की सुरक्षा सबसे पहले है. कोई आतंकवादी घटना ना हो, कोई गलत काम ना हो, कोई घोटाला ना हो, कोई गलत तरीके का पैसा किसी काम में ना लगे यह बीजेपी की प्राथमिकता रहती है. कुछ मदरसा संचालक अपनी आय का स्रोत नहीं बता पा रहे कि पैसा कहां से आया कहां खर्च किया. तो सवाल उठता की आखिर यह चल कैसे रहा? चंदा कहां से आ रहा? इसकी स्पष्ट जानकारी जब तक वह लोग नहीं देंगे संदेह बना रहेगा. इस पर सरकार अपनी कार्रवाई कर रही है, अगर कोई गलत काम नहीं तो अपनी पूरी जानकारी देनी चाहिए.

सपा विधायक ने कहा फंडिंग कहां से होती है

वहीं मदरसों की जांच के आदेश पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि सरकार को जांच करानी चाहिए. जो उचित लगे वह कराना चाहिए और लेकिन निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए. हम भी जानेंगे किसकी फंडिंग कहां से होती है. सब ठीक नियत से हो, नियत ठीक हो तो हर कदम का स्वागत है.

UP Politics: सपा विधायक का दावा- अखिलेश यादव होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, हैरान करने वाला समीकरण बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget