एक्सप्लोरर

यूपी में ऑपरेशन कायाकल्प से सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, प्रोजेक्ट अलंकार से मिली नई पहचान

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के जरिए परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों को एक नई पहचान दी गई हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ ने राज्य भर के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प करके उन्हें नई पहचान दी है. एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई.  

वर्ष 2018 में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक, सुरक्षित और पूरी तरह से सुसज्जित बनाना है. इस अभियान के तहत, स्कूलों में 97 प्रतिशत बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया है.

बयान में कहा गया है कि पहले कई स्कूलों में शौचालय, पानी, बिजली और फर्नीचर की कमी थी, लेकिन अब उन्हें फाटक वाली चहारदीवारी, टाइल वाले शौचालय, रंग-बिरंगे परिसर और सौर प्रकाश व्यवस्था वाले आधुनिक संस्थानों में बदल दिया गया है.

नीति आयोग ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प' को दी मान्यता

नीति आयोग ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ को पूरे देश के लिए एक आदर्श पहल के रूप में मान्यता दी है. इसी प्रकार, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रोजेक्ट अलंकार शुरू किया, जिसके तहत 27 मानकों के आधार पर 2,295 स्कूलों का मानचित्रण किया गया ताकि उनके बुनियादी ढांचे में सुधार हो सके.

सरकारी बयान में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए इन स्कूलों को स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, वाई-फाई, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और आधुनिक फर्नीचर से सुसज्जित किया गया है. 

खेल क्षेत्र में छात्रों को मिल रहा लाभ

शिक्षा के अलावा, छात्रों को खेल के मैदान, ओपन जिम, बहुउद्देशीय हॉल, कला एवं शिल्प कक्षों और व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाओं का भी लाभ मिलता है.  इसमें कहा गया है कि प्रधानाचार्यों और कर्मचारियों के लिए कक्ष, चहारदीवारी, कार्यालय स्थल, साइकिल स्टैंड और पेयजल सुविधाओं के साथ बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया गया है. 

आग से सुरक्षा करने वाले उपकरण लगे

इसमें कहा गया है कि आग से सुरक्षा करने वाले उपकरण, सीसीटीवी के जरिये निगरानी, बायोमेट्रिक के जरिये हाजिरी, वर्षा जल संचयन और सौर पैनल लगाकर सुरक्षा और स्थायित्व को प्राथमिकता दी गई है. 

सरकारी स्कूलों को मिली नई पहचान

बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार ने मिलकर उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों को एक नई पहचान दी है और उन्हें आधुनिक, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार संस्थानों में बदल दिया है.

 बयान में कहा गया है कि गांव के स्कूल ग्रामसभा के जीवंत और पूरी तरह सुसज्जित केंद्र बन गए हैं. आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षित परिसरों और सौहार्दपूर्ण वातावरण से युक्त इन स्कूलों में अभिभावकों का विश्वास कई गुना बढ़ गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget