एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: BJP लगाएगी गौतमबुद्ध नगर सीट पर जीत की हैट्रिक? कभी रहा बसपा का कब्जा

UP Lok Sabha Chunav 2024: 2009 में अस्तित्व में आई गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी दो तो बहुजन समाज पार्टी एक चुनाव जीत चुकी है. इस सीट से बीजेपी ने महेश शर्मा को टिकट दिया है.

UP Lok Sabha Elections 2024: गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट का गठन साल 2009 में किया गया. इसे सामान्य सीट कर दिया गया. परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इस लोकसभा क्षेत्र में नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया. साल 2009 के संसदीय चुनाव में मायावती ने सुरेंद्र सिंह नागर को प्रत्याशी बनाया था. लोकसभा सीट बनने के बाद यहां पहली बार हुए संसदीय चुनाव में जनता ने बसपा उम्मीदवार पर भरोसा जताया था.

2009 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी. जिसका नतीजा भी उसके लिए खुशी लेकर आया. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा ने भारी मतों ने जीत हासिल की. वहीं, सपा पिछली हार का अंतर कम करते हुए तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंची. इस चुनाव में बसपा ने अपने तत्कालीन सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को टिकट काट दिया था और सतीश कुमार को उम्मीदवार बनाया था. इस बदलाव का खामियाजा बसपा को भुगतना भी पड़ा था.

क्या है सीट का इतिहास? 

सीट बनने पर साल 2009 में पहली बार गौतम बुद्ध नगर सीट पर संसदीय चुनाव हुआ था, जिसमें बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर को जीत मिली थी. साल 1952 में हुए देश के पहले संसदीय चुनाव के वक्त गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट अस्तित्व में नहीं थी. तब यह क्षेत्र बुलंदशहर लोकसभा सीट का हिस्सा था.

गौतम बुद्ध नगर सीट पर किसने किसको उतारा? 

समाजवादी पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर सीट से तीसरी बार महेंद्र नागर को इस सीट से उम्मीदवार बनया है. बता दें कि सपा ने इससे पहले युवा नेता के रूप में राहुल अवाना को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्टी ने तीसरी बार अपना फैसला बदला. बीजेपी ने इस सीट से महेश शर्मा को टिकट दिया है.

कितनी है मतदाताओं की संख्या? 

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांचों विधानसभाओं नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 12,32531 और महिला मतदाताओं की संख्या 1008475 है। वहीं, अन्य की श्रेणी में भी 228 मतदाता शामिल हैं.

चुनाव आयोग ने इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराने का ऐलान किया है. देशभर में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग होगी. जबकि 4 जून को नतीजे आएंगे. इस बार अमेठी और रायबरेली सीट पर 5 वें चरण यानी 20 मई को मतदान होना है. जबकि वाराणसी में दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में पल्लवी पटेल की पार्टी के साथ अलायंस पर AIMIM नेता ओवैसी ने दी पहली प्रतिक्रिया, किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget