एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: 'पैसे के दम पर चुनाव लड़ने नहीं आए', गरीबी की बात कर भावुक हुए बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र

UP Lok Sabha Chunav 2024: बस्ती से बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र नामांकन दाखिल करने के बाद तूफानी दौरा शुरू कर दिए हैं. इसी क्रम में वह आज (4 मई) को हर्रैया विधानसभा पहुंचे और जनता को संबोधित किए.

UP Lok Sabha Elections 2024: बस्ती लोकसभा में गठबंधन, बीएसपी और बीजेपी के उम्मीदवार लगातार जनता के बीच अपने विजन को लेकर आ रहे हैं और वोट की अपील कर रहे हैं. बीजेपी ने अपने पुराने प्रत्याशी और दो बार से लगातार जीत कर देश की लोकसभा में पहुंच रहे सांसद हरीश द्विवेदी को टिकट दिया है, तो वहीं सपा कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी को टिकट दिया है. पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

सभी प्रत्याशी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर आजमाइश कर रहे हैं. हरैया विधानसभा में बसपा के उम्मीदवार दयाशंकर मिश्र अपनी गरीबी को याद करते हुए भावुक हो गए. भरे मंच पर दयाशंकर मिश्र आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे रुपए के दम पर चुनाव लडने नहीं आए हैं. ऐसे में बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दयाशंकर मिश्र अपनी ईमानदारी और जनता के सुख दुख में रहने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए अगर उन्हें बस्ती की जनता चुनती है तो उनसे कोई बेईमानी नहीं करा पाएगा और वे पूरी ईमानदारी से बस्ती की जनता के जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे और विकास के कार्य करेंगे.

दयाशंकर मिश्र ने जमा किया नामांकन पत्र

नामांकन के बाद बसपा प्रत्याशी ने दयाशंकर मिश्रा ने तूफानी दौरा शुरू कर दिया है. दयाशंकर मिश्र ने अपने चुनावी अभियान को गति देते हुए हर्रैया विधानसभा में शक्तिप्रदर्शन किया. विशेषरगंज बाजार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीएसपी प्रत्याशी दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि जब मैं 2014 में बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदीके लिए अकेला लड़ सकता हूं तो ये लड़ाई तो बस्ती के लाखों कार्यकर्ताओं की है और मेरी है. इसको तो मैं और मजबूती से लड़ूंगा और सिर्फ लड़ूंगा ही नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ता साथियों के बल पर जीतूंगा भी.

गीरबी की बात कर भावुक हुए बसपा प्रत्याशी 

दयाशंकर मिश्र ने कहा, ''एक समय ऐसा भी आया जब बेहद ही गरीबी में उनका जीवन बिता. अपने पिता और परिवार की गरीबी की बात को याद करते हुए भावुक हो गये और बताया की वो अपने पिता की बात को ब्रम्ह वाक्य मानते हैं और उनका पालन भी करते हैं.''

इस दौरान उन्होंने बीजेपी और सपा प्रत्याशियों पर हमला बोलते हुए कहा की बस्ती की जनता जानती है कि ये दोनों प्रत्याशी कितने ईमानदार और लोगों को सम्मान देने वाले हैं कि बस्ती के विकास को लेकर इनके इरादे क्या हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो सांसद बनते हैं तो उनकी प्राथमिकता सहारा में डूबे लोगों के पैसों को उनको दिलवाना और बस्ती के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना होगा.

ये भी पढ़ें: मैनपुरी में अखिलेश यादव ने डिंपल के लिए मांगे वोट, किसानों के लिए सपा मुखिया ने किया बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget