एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राम मंदिर निर्माण से बीजेपी को कितना होगा फायदा? जानें क्या है अयोध्या की जनता का जवाब

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है. ऐसे में क्या मंदिर बन जाने के बाद बीजेपी को चुनाव में फायदा मिलेगा या नहीं? आइए जानते हैं.

UP Lok Sabha Elections 2024: अयोध्या में बने राममंदिर का असर पूरे देश की सियासत पर पड़ने वाला है. क्या बीजेपी के लिए यहां कोई चुनौती नहीं है? क्या अयोध्या के ताप के सहारे बीजेपी चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है? जानकार बताते हैं कि मंदिर बन जाने के बाद इसकी लहर का बड़ा असर बीजेपी के पक्ष में होने का अनुमान है. चुनावी परिणाम के आंकड़ों को देखें तो इस सीट पर देश की आजादी के बाद से अब तक फैजाबाद लोकसभा सीट पर सर्वाधिक कब्जा कांग्रेस पार्टी का रहा है.

कांग्रेस ने फैजाबाद सीट पर सात बार जीत दर्ज की है, जबकि दूसरे स्थान पर बीजेपी ने पांच बार इस सीट पर कब्जा किया है. इस बार बीजेपी ने अपने दो बार के सांसद लल्लू सिंह पर भरोसा जताया है. वहीं सपा ने यहां पर 1998 में खाता खोला था. तब से जीत नसीब नहीं हो सकी. इस बार सपा ने अपने नौ बार के विधायक अवधेश प्रसाद को मैदान में उतारा है. वह दलित समाज से आते हैं. वर्तमान में अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा से सपा के विधायक हैं. बसपा ने भी 2004 में एक बार जीत का स्वाद चखा है. इस बार यहां सच्चिदानंद पांडेय को प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस सपा का ही समर्थन करेगी.

क्या राम मंदिर निर्माण को होगा बीजेपी को फायदा? 

राजनीतिक जानकर कहते हैं कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से ही फैजाबाद और अयोध्या में माहौल बदल गया है. इस बदले माहौल में हिंदुत्व की राजनीति हावी दिख रही है. मंदिर बन जाने के बाद चारों तरफ चर्चा इसी की हो रही है. अब 2024 के रण के लिए बीजेपी, सपा और बसपा के साथ ही कांग्रेस भी तैयार हैं. इस बार यहां कांग्रेस और सपा गठबंधन साथ है. जबकि बीजेपी और बसपा अकेले अकेले चुनाव मैदान में हैं.

फैजाबाद सीट को लेकर कहा जाता है कि यहां पर 84 फीसदी के करीब हिंदू वोटर हैं, जिसमें 26 प्रतिशत ओबीसी हैं, वहां भी यादवों की संख्या 13 फीसदी के करीब बताई जाती है. 13 प्रतिशत मुस्लिम समाज का वोट भी फैजाबाद से निकलता है. अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की पांच सीटें आती हैं. पांच विधानसभा सीटों में से अयोध्या, रुदौली और बीकापुर पर बीजेपी और गोसाईंगंज और मिल्कीपुर (सुरक्षित) सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की. 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं.

लोगों ने क्या कहा? 

अयोध्या के हनुमान गढ़ी के पास चाय का स्टाल चलाने वाले विकास कहते हैं कि यहां मंदिर बन जाने के बाद मामला एकतरफा हो गया है. सपा और अन्य दलों को कोई नहीं पूछेगा. इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा. क्योंकि यहां पर पूरे देश से आ रही भीड़ इस बात की गवाही दे रही है. प्रतियोगी छात्र कमल कहते हैं कि रोजगार के मुद्दे पर यह सरकार बहुत पीछे है. सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है. जो भी पेपर दो, वह आउट हो जाता है. ऐसे में इस सरकार का क्या भरोसा. धूपबत्ती बेचने वाली लक्ष्मी कहती हैं कि यहां पर गुंडागर्दी खत्म हो गई है. महिलाओं को भी अवसर मिल रहे हैं. अयोध्या मे इतना सारा विकास हो रहा है. यहां से बीजेपी ही जीतेगी.

''सरकार ने बेहतर काम किया''

घाट के पुरोहित रामप्रकाश मिश्रा ने कहा, चुनाव में जातिवाद है, लेकिन अयोध्यावासी राम के नाम पर ही वोट करेंगे. अयोध्या में साधु-संत, महात्मा, ब्राह्मण, ठाकुर, व्यापारी सभी बीजेपी को वोट देंगे. मोदी के नाम पर देंगे. फूल विक्रेता जगरूप कहते है, यहां भाजपा का मामला स्पष्ट है. केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अयोध्या में कई विकास कार्य शुरू हुए हैं. गुप्तार घाट से अयोध्या तक नहर, भव्य राममूर्ति की स्थापना और नई अयोध्या जैसी परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है. नाविक रामू मांझी ने कहा कि बिजली, सीवर, शौचालय, आवास जैसे मुद्दों पर इस सरकार ने बेहतर काम किया है.

अयोध्या का असर पूरे देश में देखने को मिलेगा? 

अयोध्या की राजनीति को काफी नजदीक से देखने वाले अमोदकांत कहते हैं कि इस बार अयोध्या का असर पूरे देश में देखने को मिलेगा. यहां बना राममंदिर चुनाव में बड़ी कड़ी साबित होगा. बीजेपी की लड़ाई में यह एक अहम मुद्दा है जो उसे सत्ता के शिखर पर आसानी से पहुंचा सकता है. विपक्ष चुनाव लड़ता उस ढंग से दिखाई नहीं दे रहा है. हां अवधेश प्रताप कई बार विधायक रहे हैं, वो सपा का बड़ा चेहरा हो सकते हैं, लेकिन उन्हें चुनाव में कितनी स्वीकार्यता मिलेगी, यह तो परिणाम बताएंगे.

ये भी पढ़ें: SP-Apna Dal (K) Alliance: सपा और अपना दल की दोस्ती में कैसे पड़ी दरार, अंत में खत्म हुआ सस्पेंस, पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget