एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: ‘फतवे और फरमान से नहीं संविधान से चलता है देश’, बस्ती में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर वार

UP Lok Sabha Chunav 2024: बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने आज नामांकन दाखिल किया. इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि देश विकास से चलता है.

UP Lok Sabha Elections 2024: बस्ती सीट से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी ने आज 1 मई को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी का नामांकन कार्यक्रम संपन्न हुआ. यहां लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में आगामी 25 मई को मतदान होना है.
                       
बीजेपी प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी के नामांकन से पूर्व कप्तानगंज स्थित बीजेपी के चुनाव कार्यालय प्रांगण में आयोजित जनसभा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोग जिहाद की बात कर रहे हैं. यह देश किसी फतवे और फरमान से नहीं बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलता है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास से चलता है.
 
अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला
 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि फतवे और जिहाद के दिन चले गए है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पर लोधी, गौरी मुगलों का शासन नहीं भारत की चुनी हुई एक लोकतांत्रिक सरकार की तरफ से शासन होता है. पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 10 करोड़ पक्के मकान बनवाये. 1 करोड़ बहाने लखपति दीदी बनीं. अब 3 करोड़ बहने और बनेंगी. तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था भारत बनेगा. 
             
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बस्ती में आयोजित नामांकन सभा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दलों के लोग लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं, जहां कहीं भी थोड़ी सी कसर रहेगी, वहां हमारी पार्टी कंधा लगाकर बीजेपी के प्रत्याशियों को जीत दिलाएगी. गठबंधन के सभी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि सभी थोड़ा-थोड़ा जोर लगाएंगे तो बीजेपी के सभी प्रत्याशी चुनाव जीत जाएंगे. चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी लड़ाई में ही नहीं है. बिना मतलब लोग चिल्ला रहे हैं.
 
बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने क्या कहा?
          
बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती की सम्मानित जनता इंडीया गठबंधन और बसपा के प्रत्याशियों की करतूत से वाकिफ है. जनता ने इन लोगों का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है. जिस प्रकार से जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि अब बस्ती को विकसित होने से कोई परिवारवादी ताकत नहीं रोक पाएगा.
 
हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यही जोश और उत्साह आगामी 25 मई तक बनाए रखने की आवश्यकता है. जिससे इस सीट पर पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हो सके. लोकसभा चुनाव प्रभारी सेतवान राय, लोकसभा संयोजक केडी चौधरी, जिला प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, विधायक भूपेश चौबे, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget