एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी की इन आठ सीटों पर वोटिंग शुरू, जानिए किस सीट से कौन है उम्मीदवार

UP Election News: यूपी की कुल आठ सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान निष्पक्ष और सुचारू रुप से हो इसके लिए डीजीपी ने निर्देश दिए है. वहीं डीजीपी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए मतदान आज हो रही है. प्रथम चरण में यूपी की कुल 8 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए डीजीपी ने निर्देश दिए है. सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत लोकसभा क्षेत्रों के 7,689 मतदान केंद्रों के 14,849 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा. 

पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए पूरे प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय सीमा पर लगे बैरियर पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. वहीं यूपी की डीजीपी ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. जिससे किसी भी प्रकार की फेक जानकारी लोगों तक ना जा सके.

यूपी की जिन आठ सीटों पर पहले चरण में  मतदान होने है. उन सीटों पर किस पार्टी ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है,आइए जानते है.

सहारनपुर सीट से भाजपा ने राघन लखनपाल को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद को यहां से उम्मीदवार है. इस सीट से बसपा ने माजिद अली को अपना उम्मीदवार बनाया है. यहां 2019 में हाजी फजलुर रहमान ने बसपा के टिकट पर यहां से चुनाव जीता था. 

मुजफ्फरनगर सीट से भाजपान ने संजाव कुमार बलयान को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर बसपा ने दारा सिंह प्रजापति को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से 2019 में संजीव कुमार बलयान ने ही जीत हासिल की थी.

कैराना लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं सपा ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इकरा हसन को उम्मीदवार बनाया है. यहां से बसपा ने श्रीपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है. 2019 में इस सीट से प्रदीप कुमार ने ही जीत हासिल की थी.

बिजनौर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने चंदन चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दीपक सैनी को टिकट दिया है. बसपा ने इस सीट से विजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में मलूक नागर ने बसपा के टिकट से यहां से जीत हासिल की थी. 

नगीना संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने ओम कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं सपा ने मनोज कुमार राजवंशी को अपना उम्मीदावार बनाया है. इस सीट से बसपा ने सुरेंद्र पाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है. नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर यहां से चुनाव लड़ रहे है. 2019 के लोकसभा चुनाव में गिरीश चंद्रा ने बसपा के टिकट से चुनाव जीता था. 

मुरादाबाद सीट से भाजपा ने सरवेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं सपा ने रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाया है. यहां से बसपा ने इरफान सैफी को उम्मीदवार बनाया है. यहां से 2019 के  लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट से एस. टी. हसन ने जीत हासिल की थी. 

रामपुर लोकसभा से बसपा ने बीजेपी ने घनश्याम लोधी ने अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं सपा ने मोहिब्बुव नदवी को उम्मीदवार बनाया है. यहां से बसपा ने जीशान खान को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से 2019 में मोहम्मद आजम खां ने जीत हासिल की थी. 

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से बीजेपी ने जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं सपा ने भागवत सरन गंगवार को उम्मीदवार बनाया है. यहां से बसपा ने अनिश अहमद खान को उम्मीदवार बनाया है. 2019 में यहां से वरुण गांधी ने जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट आने से पहले आ सकता है फोन, रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
Uttarakhand News: '3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
'3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

वीडियोज

ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget