एक्सप्लोरर

यूपी में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे INDIA ने Election Commission से कर दी इस बात की शिकायत

Samajwadi Party और Congress ने भारत निर्वाचन आयोग ने शिकायत की है. उनका दावा है कि कुछ सीटों पर मतगणना धीमी कर दी गई है,

UP Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की 40 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर बढ़त बना चुके इंडिया अलायंस के घटक दलों- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर समाजावादी पार्टी ने लिखा- जिन सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है, उनपर मतगणना की गति धीमी है और आंकड़े समय पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो रहे. संज्ञान ले चुनाव आयोग, मतगणना की गति सुचारू रूप से चलती रहे और आंकड़े समय पर उपलब्ध कराएं जाए.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बांसगांव, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सीटों पर ज़िला अधिकारियों को फ़ोन करके सीटें जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा है प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Lok Sabha Election Results 2024: लखीमपुर-खीरी से मोदी के मंत्री 'टेनी' की हार, सपा के उत्कर्ष वर्मा की जीत

दूसरी ओर लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है. यूपी में शुरुआती रुझानों में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने बढ़त बना ली है. जबकि, एनडीए पीछे चल रहा है. शुरुआती रुझानों में भाजपा सरकार के कई केंद्रीय मंत्री पीछे चल रहे हैं. हालांकि, अभी यह शुरुआती रुझान हैं. पूरी तस्वीर गिनती समाप्त होने के बाद साफ होगी. उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 18 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं. अमेठी से स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल से पीछे हैं.

मुजफ्फरनगर सीट पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करीब 13 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. चंदौली सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय पीछे हैं. मिर्जापुर सीट से अनुप्रिया पटेल भी पीछे हैं. लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी भी पीछे चल रहे हैं.

वहीं, लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह 18,045 वोट से आगे हैं. मोहन लालगंज लोकसभा सीट पर आरके चौधरी 39,301 वोट से आगे हैं. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं.

उत्तर प्रदेश के नतीजों के रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. वहीं, सपा और कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है. अगर यह रुझान परिणाम में बदलते हैं तो इंडिया गठबंधन को फायदा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget