एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने सीएम योगी को नहीं दोहराने दी मेरठ की रैली में हुई गलती, खुद दिखाया 'सही' रास्ता, Video Viral

PM Narendra Modi और सीएम योगी आदित्यनाथ की केमेस्ट्री का एक वीडियो वायरल हो रहा. इस वीडियो की चर्चा अब हर ओर हो रही है.

UP Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में जनसभा करने के लिए पहुंचे थे. इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. इसके अलावा यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र सिंह चौधरी, बरेली सांसद संतोष गंगवार की भी मौजूदगी मंच पर थी.

इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है. दरअसल, जब मंच पर सीएम योगी को संबोधन के लिए बुलाया गया तब वह पीएम मोदी के सामने से जाने के बजाय कुर्सी हटाकर पीछे के रास्ते से जाने की कोशिश में थे. इसी दौरान पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें पीछे की बजाय सामने से ही मंच पर जाने के लिए कहा.

अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, बीते दिनों मेरठ में हुई रैली में जब सीएम योगी को संबोधन के लिए बुलाया गया तब वह पीछे से ही पोडियम तक गए थे. इस बार पीएम मोदी ने सीएम को ऐसा करने से रोक लिया. जिसकी काफी चर्चा हो रही है. नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पीएम मोदी ने सीएम को पीछे के रास्ते की जगह सामने से जाने के लिए कहा.

UP Lok Sabha Election 2024: दानिश अली पर सीएम योगी का सीधा हमला, कहा- यहां का सांसद भारत माता की जय नहीं बोल पाया

PM ने पीलीभीत में क्या कहा?
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत में कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. यह आपके वोट की ताकत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में BJP उम्मीदवार जितिन प्रसाद के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है. BJP सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है. जब नीयत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बना है. हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया. भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है. सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget