एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: अतुल प्रधान देंगे इस्तीफा? सपा विधायक ने कहा- अखिलेश यादव जो चाहें वो करूंगा

Atul Pradhan News: सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि दल और पार्टी बदलना गुड्डे-गुड़ियाओं का खेल नहीं है, जिन्होंने हमारी शुरुआत कराई हम पहले उनसे बात करेंगे. उनके हमारे रिश्ते अच्छे हैं.

Meerut Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अतुल प्रधान ने पार्टी से इस्तीफा देने वाली खबरों पर विराम लगा दिया है. इसके साथ ही सपा विधायक ने मेरठ से टिकट कटने और पार्टी छोड़ने को लेकर भी अपनी बात रखी है. सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जहां टिकट की बात है, कल सुबह हमें और सामने वाले व्यक्तियों को बुलाया गया. हमारे समाने ही टिकट दिया, कल से खबर चली कि अतुल प्रधान इस्तीफा दे रहे और पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे.  इसलिए आज सबको बुलाया है तस्वीर साफ करने को. हमारे आंदोलन को नजदीक से देखा, हम धन्ना सेठ के यहां पैदा हुए व्यक्ति नहीं हैं.

सपा विधायक ने कहा कि दल और पार्टी बदलना गुड्डे-गुड़ियाओं का खेल नहीं है, जिन्होंने हमारी शुरुआत कराई हम पहले उनसे बात करेंगे. उनके हमारे रिश्ते अच्छे हैं, पार्टी का कुछ निर्णय रहा होगा, पार्टी आगे बढ़े और लोकसभा चुनाव जीते. वहीं सपा विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को धमकी देने का सवाल नहीं उठता. जैसे आप पत्रकारिता नहीं छोड़ सकते मैं राजनीति नहीं छोड़ सकता.

वहीं अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष कहेंगे लद्दाख जाओ तो वहां चुनाव लड़ाएंगे, पल्लवपुरम हो शास्त्री नगर हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा की उम्मीदवार हैं उन्हें लड़ाउंगा, सपा जहां भेजेगी वहां जाऊंगा. टिकट का अधिकार अखिलेश यादव का है, समाजवादी पार्टी का विधायक हूं, अगर वो कहें तो इस्तीफा दे दूंगा. 

वहीं अतुल प्रधान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा-"समाजवादी विचारधारा में हमने राजनीती की शुरुआत की हैं! हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी ने हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया हैं, उनके निर्देशों का हमेशा पालन होगा, हम गरीब-किसान-नौजवान के आवाज बुलंद करते रहेंगे!" 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश ने  मेरठ सीट से पहले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था. फिर इसके बाद सपा ने इस सीट पर अतुल प्रधान को टिकट दिया फिर नामांकन से पहले इस सीट पर उम्मीदवार बदलते हुए पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी और पूर्व मेयर सुनीता प्रधान को टिकट दिया.

Meerut Lok Sabha Seat: 'एक बार मुझे सांसद के रूप में चुन लें, फिर मैं समस्याओं का पता लगाऊंगा'- BJP उम्मीदवार अरुण गोविल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget