एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बरेली में PM मोदी के दौरे को लेकर नो फ्लाइंग जोन घोषित, ड्रोन सहित इन चीजों पर लगी पाबंदी

Lok Sabha Elections 2024: बरेली में शुक्रवार और शनिवार को दो दिन पीएम मोदी के कार्यक्रम घोषित हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शनिवार को रोड शो प्रस्तावित है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अप्रैल को बरेली आ रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी के 25 और 26 अप्रैल के कार्यक्रम के चलते बरेली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. इस दौरान यहां दो दिनों तक गुब्बारे, ड्रोन और पतंग उड़ाने पर पाबंदी रहे हैं. आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया गया है. 

पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ख़ुफ़िया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हो गई हैं. तमाम टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. ख़बर के मुताबिक 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली की आंवला तहसील के अतंर्गत आलमपुर जाफराबाद में एक चुनावी रैली संबोधित करेंगे. ये रैली शाम पाँच बजे प्रस्तावित हैं.  

दो दिन 'नो फ्लाई जोन' घोषित
इसके अलावा प्रधानमंत्री 26 अप्रैल को नगर क्षेत्र में रोड शो करेंगे. इस दौरान यहां बड़ी संख्या में भारी भीड़ इकट्ठा होगी जिसे देखते हुए ख़ुफ़िया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है. बरेली के जिला मजिस्ट्रेट ने इन दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए दो दिनों तक बरेली को नो फ्लाई जोन घोषित किया है. इस दौरान इस क्षेत्र में विभिन्न समूहों द्वारा गुब्ब्बारों, ड्रोन व पतंग आदि चीजें उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसमें एयरफोर्स स्टेशन और सिविल एयरपोर्ट की अनुसूचित फ्लाइट्स को छूट दी गई है. 

डीएम दफ़्तर से ये आदेश सभी संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया गया है. बरेली में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आज रात से ही पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं. जिसके बाद इनकी ब्रीफ़िंग की जाएगी.  

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. दूसरे चरण की आठ सीटों पर शुक्रवार 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. बरेली लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. इस चरण में यूपी की दस संभल, हाथरस , आगरा, फतेहपुर सीकरी , फिरोजाबाद , मैनपुरी , एटा , बदायूं , आंवला , बरेली सीटों पर चुनाव होना है. 

UP में AIMIM ने कर ली डील! आखिर क्यों प्रत्याशी नहीं उतार रहे ओवैसी? सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget