एक्सप्लोरर

वज्रपात से सुरक्षा में यूपी देश में सबसे आगे, योगी सरकार की आपदा प्रबंधन नीति बनी मिसाल

UP News: झारखंड में वज्रपात से मृत्यु दर जहां 1.01 है, वहीं यूपी में यह आंकड़ा सात गुना कम है. इसी तरह ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी उत्तर प्रदेश काफी बेहतर स्थिति में है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश अब वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) से जनहानि के मामलों में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे सुरक्षित राज्य बनकर सामने आया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की सक्रिय आपदा प्रबंधन रणनीति, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और गांव-गांव तक पहुंचाए गए जागरूकता अभियानों की वजह से यह संभव हो पाया है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में वज्रपात से मृत्यु दर प्रति लाख की आबादी पर महज 0.14 है. यह आंकड़ा ओडिशा (0.35), बिहार (0.31), मध्य प्रदेश (0.31), कर्नाटक (0.15) और झारखंड (1.01) जैसे राज्यों से काफी कम है. इसका सीधा मतलब है कि यूपी में वज्रपात से मौतें इन राज्यों की तुलना में बेहद कम हो रही हैं.

झारखंड से 7 गुना सुरक्षित है उत्तर प्रदेश

तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो झारखंड में वज्रपात से मृत्यु दर जहां 1.01 है, वहीं यूपी में यह आंकड़ा सात गुना कम है. इसी तरह ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी उत्तर प्रदेश काफी बेहतर स्थिति में है. विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने समय रहते आधुनिक मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को अपनाया, जिससे गांवों को पहले ही चेतावनी भेजी जा सकी.
 
जागरूकता और तकनीक से बदली तस्वीर

योगी सरकार ने वज्रपात से सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया. खासतौर से ग्रामीण इलाकों में लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े न होने, खुले मैदान में शरण न लेने जैसे उपायों की जानकारी दी गई. आपदा प्रबंधन विभाग ने स्कूलों, पंचायतों और ग्राम सभाओं के माध्यम से सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया. साथ ही कई जिलों में ‘लाइटनिंग अर्ली वार्निंग सिस्टम’ भी स्थापित किए गए, जो वज्रपात से पहले अलर्ट भेजते हैं.

उत्तर प्रदेश मॉडल बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

प्रदेश में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने तकनीक, प्रशासन और स्थानीय समाज को जोड़ने वाला त्रिकोणीय मॉडल विकसित किया है. इसका परिणाम है कि जहां पहले हर साल वज्रपात से दर्जनों जानें जाती थीं, अब यह संख्या काफी कम हो गई है. विशेषज्ञ मानते हैं कि उत्तर प्रदेश का यह मॉडल अब पूरे देश के लिए आदर्श बन सकता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कई बार अपने संबोधनों में कहा है कि “हर जीवन कीमती है, और राज्य सरकार का दायित्व है कि हर आपदा में जानमाल की रक्षा के लिए पूरी ताकत झोंकी जाए.” वज्रपात जैसे प्राकृतिक हादसों पर यूपी की यह सफलता इसी सोच का प्रमाण है.

वाह रे सिस्टम! यूपी के बदायूं में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लावारिस शव को कुत्ते ने नोच-नोचकर खाया

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget