एक्सप्लोरर

29 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे यूपी के वकील, बार काउंसिल ने किया एलान

बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह के मुताबिक यूपी की योगी सरकार वकीलों की समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है। समूचे यूपी के वकीलों ने इस मामले को लेकर 29 जुलाई को कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहने का एलान किया है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। यूपी बार काउंसिल की चेयरमैन रहीं दर्वेश सिंह की हत्या के मामले में यूपी सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से वकीलों में जबरदस्त नाराजगी है। समूचे यूपी के वकीलों ने इस मामले को लेकर 29 जुलाई को कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहने का एलान किया है। हड़ताल का फैसला बुधवार को प्रयागराज में यूपी बार काउंसिल ने किया है।

बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह के मुताबिक यूपी की योगी सरकार वकीलों की समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है। बार काउंसिल की चेयरमैन रहते हुए आगरा की कोर्ट कैंपस में मौत के घाट उतारी गई दरवेश सिंह के परिवार वालों को अभी तक न तो कोई मुआवजा दिया गया है और न ही सुरक्षा। किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं मिलने से दरवेश सिंह के परिवार के लोग दहशत में हैं और घर में ही कैद रहने को मजबूर हैं।

प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भी हुई वकीलों की हत्या के मामले में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। उनके मुताबिक यूपी में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ने इन समस्याओं को लेकर कई बार सीएम योगी से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन आज तक उनकी तरफ से मुलाकात का वक्त भी नहीं दिया गया।

29 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे यूपी के वकील, बार काउंसिल ने किया एलान

यूपी सरकार के इसी रवैये से नाराज होकर समूचे यूपी के तकरीबन साढ़े तीन लाख वकील 29 जुलाई को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसके तहत सभी अदालतों में कामकाज ठप कर कैम्पस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। चेयरमैन हरिशंकर सिंह के मुताबिक अगर 29 जुलाई की हड़ताल के बाद भी सरकार के रवैये में बदलाव नहीं हुआ तो यूपी के वकील एकजुट होकर राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने को मजबूर होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget