एक्सप्लोरर

पति ने शराब पीने के लिए मांगा पैसा, पत्नी ने डंडे से पीटकर की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Kushinagar News: कुशीनगर में एक पति को अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगना भारी पड़ गया है. पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी के कुशीनगर के पडरौना कोतवाली इलाके में शराब के आदी व्यक्ति ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा तो विवाद होने लगा. धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने डंडे से पति के सिर पर वार कर दिया जिससे पति की तत्काल मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 पुलिस घटना के साथ ही कई अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है. अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामने आया है कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें पत्नी ने अपने पति के सर पर डंडे से वार कर दी. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 
 
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है.. पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. पडरौना कोतवाली के जंगल बकुलहा निवासी लालचंद पत्नी किरन और चार बच्चों के साथ रहता था. मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करने वाला लालचंद शराब पीने का आदी था. 

शराब पीने को लेकर उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था. बीते दिन लालचंद अपनी किरन पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा. उसकी पत्नी किरन ने घर खर्च का हवाला देते हुए उसे रुपए देने से मना कर दिया. शराब के आदी लालचंद की रुपए नहीं मिले तो वह आग बबूला हो गया. 

पत्नी से किया था झगड़ा
उसने पत्नी किरन से झगड़ा करना शुरू कर दिया इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी को पीटना भी शुरू कर दिया. शराब पीने को लेकर घर में रोज रोज हो रहे झगड़े से अजीज किरन ने गुस्से में आकर डंडा लेकर लालचंद को पीटना शुरू कर दिया. सिर में डंडा लगने की वजह से लालचंद जमीन पर गिर पड़ा और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई.

 इसके बाद किरन को आभास हुआ तो उसने पड़ोसियों को बुलाया. पड़ोसियों ने देखा कि लालचंद की मौत हो चुकी है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिया.  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. 

मौके पर पहुंची पुलिस
पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

पुलिस ने आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामने आया है कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था.

जिसमें पत्नी किरण ने पति लालचंद के सर पर डंडे से वार कर दी.. जिसमें लालचंद की मौके पर ही मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है... मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. मृतक की पत्नी किरण को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget