एक्सप्लोरर

यूपी में एक प्यार ऐसा भी, पत्नी ने पति को किडनी देकर दी नई जिंदगी, आंखे नम कर देगी कहानी

Kushinagar News: यूपी में आए दिन पति पत्नी हत्याओं की खबरें चरम पर हैं लेकिन इसी बीच एक पत्नी ने अपने पति के प्रति प्यार की अनूठी मिशाल पेश की हैं जहां उसने अपनी एक किडनी देकर पति को नई जिंदगी दी है

Kushinagar News: एक दौर ऐसा भी है, जहां रिश्ते औपचारिकताओं में सिमटने लगे हैं. आधुनिक कुछ पत्नियां अपने प्रेमी के चक्कर में पतियों की हत्या कर दे रही हैं तो कुछ उनके साथ फरार हो जा रही हैं. लेकिन कुशीनगर जनपद के पकडियार गांव की रहने वाली अनिता गुप्ता ने प्रेम, नारीशक्ति और त्याग की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसे इतिहास के रूप में बरसों याद रखेगा. पति गणेश गुप्ता की जान बचाने के लिए अनिता ने अपनी एक किडनी दान कर दी. अनीता ने किडनी देकर न केवल अपने पति को ज़िंदगी दी, बल्कि रिश्तों की परिभाषा को भी फिर से ज़िंदा कर दिया है. 

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव के रहने वाले गणेश गुप्ता की तबियत अचानक वर्ष 2024 में खराब हो गई. डाक्टरों का चक्कर लगाने के बाद जांच में सामने आया कि गणेश की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं. साथ ही डॉक्टरों ने कहा कि अगर इनकी जिंदगी बचानी है तो तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट ज़रूरी है. लेकिन कुदरत की मार देखिए इस घर में न तो कोई डोनर था और न ही परिवार के पास पैसा ही था. डाक्टरों ने इलाज का कुल खर्च 20 लाख रुपए बताया था.

गिरबी रखनी पड़ी जमीन
अनीता ने अपने पति के इलाज के लिए खेती की जमीन गिरवी रख दी. लेकिन इतने पैसे खर्च करने के बाद भी परिवार के सामने अंधकार ही दिखाई दे रहा था.. लेकिन तभी गणेश की पत्नी अनिता ने डाक्टर से बात की कि क्या वह अपने पति को अपनी एक किडनी डोनेट कर सकती है. डाक्टरों ने समझाया कि किडनी के बाद भी पैसे लगेंगे लेकिन वह अपने पति को हद से ज्यादा प्यार करती थी. वह अपने फैसले पर अडिग रही. फिर डाक्टरों ने 22 जुलाई 2024 से मेडिकल जांचें शुरू कराईं. 

टेस्ट के बाद अनीता अपने पति को किडनी डोनेट करने के लिए उपर्युक्त पाई गई. उसके बाद 4 मई 2025 को लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ. आज दोनों स्वस्थ हैं और इनकी ज़िंदगी में फिर से नई सुबह लौट आई है. गणेश के इलाज में कुल 20 लाख रुपए का का खर्च आया है. इनके इलाज में मुख्यमंत्री राहत कोष से 6.5 लाख की मदद मिली है. गरीबी के कारण अभी भी परिवार आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है लेकिन गणेश के स्वस्थ हो जाने से उनके चेहरे पर प्रेम और संतोष की मुस्कान है.

पति को किडनी देने के बाद अनीता ने क्या कहा?
पति को किडनी डोनेट करने वाली अनीता ने बताया कि मेरे लिए मेरे पति ही सबकुछ हैं. जब उनकी तबियत खराब हुई तो उस समय और कोई रास्ता नहीं दिख रहा था. अगर मैं किडनी डोनेट नहीं करती तो शायद वह नहीं बच पाते. मुझे ईश्वर ने शक्ति दी और उसी ने प्रेरणा दी कि पति अगर नहीं रहेंगे तो तुम अकेले रहकर क्या करोगी. उसके बाद मैने अपनी एक किडनी डोनेट करने का फैसला किया. आज वह स्वस्थ होकर घर आ गए हैं. अब हम लोग एकदम खुश हैं. 

गणेश भी अपनी पति के इस कार्य की सराहना कर रहे है. वह बताते हैं कि मेरे लिए तो मेरी पत्नी एक तरह से मेरी मां बन गई है. एक मां ही है जो अपने बेटे के लिए कुछ भी कर सकती है. मेरी पत्नी ने अपनी एक किडनी डोनेट करके मुझे नया जीवन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget