एक्सप्लोरर

युवती के घर वालों ने ही दिया घटना को अंजाम, ऑनर किलिंग में हुई थी युवक और युवती की हत्या

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में हुए प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले में अब सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमें युवती के परिजनों ने ही युवक और उसकी हत्या कर दी थी.

कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम परसौन में हुए प्रेमी युगल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम संबंध के चलते युवती के परिजनों ने प्रेमी जोड़े की निर्मम हत्या किया था. प्रेमी युगल की हत्या करने के बाद दोनों के शव को पेड़ से लटका आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई थी. पुलिस के लिए यह हत्या बड़ी चुनौती बनी हुई थी. घटना के दिन 2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर खुलासा करने के लिए अल्टीमेटम दिया था. उसके बाद थाने की टीम सक्रिय हुई थी. 

घटना के बाद से प्रथम दृष्टया पुलिस को लड़की के परिजनों पर शक हुआ. पुलिस ने इसको लेकर जब पड़ताल शुरू की और लड़की के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. इज्जत के लिए लड़की के घर वालों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है. ऑनर किलिंग में की गई यह हत्या पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. आज अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया. 

क्या था पूरा मामला
 गौरतलब है कि बीते 02 जुलाई की सुबह परसौन गांव स्थित एक बाग में 15 वर्षीय युवती और 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके पाए गए थे. इस मामले में थाना तमकुहीराज में मुकदमा संख्या 253/2025, धारा 103/238/61 (2)/315 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की अगुवाई में जांच शुरू हुई तो कुछ ऐसा मामला खुलकर सामने आया जिससे लोग हैरान रह गए. 

बता दें परसौन गांव के रहने वाले राहुल निषाद इसी गांव की रहने वाली आशू कुशवाहा प्रेम की कहानी बढ़ीं तो दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक हो गए. आशु और राहुल दोनों इतने करीब आ गए कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली. एक तरफ आशु और राहुल प्रेम की डगर पर चल रहे थे वहीं दूसरी ओर आशु के परिजन इस प्रेमी युगल के खिलाफ थे. आशु के परिजनों ने राहुल को दूर रहने की हिदायत दी थी. आशु और राहुल को लेकर गांव में कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. हर बार राहुल और आशु को अलग करने की कोशिश हुई लेकिन हर बार यह प्रयास असफल साबित हुआ. लड़की आशु के घर वालो ने राहुल को कई बार चेतावनी दी थी. कुछ दिन पूर्व एक वैवाहिक समारोह में आशु और राहुल को साथ देखकर आशु के परिजन क्रोधित हो गए.

भाभी और पिता ने करदी युवक की हत्या
युवती आशु के चचेरे भाई सिकंदर ने राहुल को जान से मारने की धमकी दी थी. 30 जून/01 जुलाई की रात में युवती के चचेरे भाई सिकंदर, पिता रामदेव व भाभी रामदुलारी ने पहले आशू की हत्या कर दी और फिर शाम को राहुल को बुलाकर उसकी भी हत्या कर दी. बाद में दोनों के शवों को रस्सी से पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.लेकिन कहा जाता है कि जुर्म बोलता है इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. मामले की जांच में जुटी स्वाट, सर्विलांस और तमकुहीराज पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया .

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया है कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौन में एक युवक और युवती के बीच लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अंतरजातीय होने की वजह से घर वालों को यह प्रेम मंजूर नहीं था. 30 जून/01 जुलाई की रात में युवती के चचेरे भाई सिकंदर, पिता रामदेव व भाभी रामदुलारी ने पहले आशू की हत्या कर दी और फिर शाम को राहुल को बुलाकर उसकी भी हत्या कर दी. बाद में दोनों के शवों को रस्सी से पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. अब इस मामले का खुलासा हुआ है. जिसमें 2 बाल अपराधी सहित कुल 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget