एक्सप्लोरर

यूपी के कानपुर में आईटी सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे से झूलता मिला शव

Kanpur News: यूपी के कानपुर में एक आईटी सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

यूपी के कानपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर (आईआईटी-के) के साइबर सुरक्षा विभाग में कार्यरत एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपने मकान में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से महाराष्ट्र के निवासी दीपक चौधरी (25) का शव सोमवार को यहां कल्याणपुर के गूबा गार्डन स्थित उसके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला. उसने बताया, 'मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में हो रही प्रगति के साथ तालमेल बैठाने में असमर्थ महसूस कर रहा है.'

इस घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक रविवार रात चौधरी बिल्कुल सामान्य था मगर सोमवार को जब बार-बार फोन करने और दरवाजा खटखटाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके दोस्तों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ था.

उसने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कमरे को सील कर दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है.

आईआईटी-के’ के निदेशक ने क्या कहा?

‘आईआईटी-के’ के निदेशक मणींद्र अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चौधरी पिछले दो वर्षों से संस्थान के साइबर सुरक्षा विभाग से जुड़े थे. अग्रवाल ने आगे कहा, 'घटना से पहले चौधरी ने एक वरिष्ठ संकाय सदस्य से अपनी परेशानियों के बारे में बात की थी. उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने की सलाह दी गई थी और उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि वह सफल होंगे.'

सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) रंजीत कुमार ने बताया कि चौधरी की डायरी में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था, 'मैं शराब नहीं पीता या कोई गलत काम नहीं करता. मम्मी-पापा, मुझे माफ कर दीजिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
कोल में 1.40 लाख मुस्लिम, 75 हजार ब्राह्मण वोट, 2027 में किसके साथ जाएगा ये बड़ा वोटबैंक?
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास
छर्रा सीट में BJP की लगातार 2 जीत, सपा सिर्फ एक बार; 2027 से पहले समझिए सीट का पूरा इतिहास
मेरठ नीला ड्रम मर्डर: फैसले से पहले मुस्कान का पूजा-पाठ, जेल में साहिल का ऐसा है हाल
मेरठ नीला ड्रम मर्डर: फैसले से पहले मुस्कान का पूजा-पाठ, जेल में साहिल का ऐसा है हाल
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget