एक्सप्लोरर

UP Ka Mausam: यूपी में अगले 3 दिन झमाझम बारिश, नोएडा, गाजियाबाद समेत इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मौसम बदल रहा है जिसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का भी अनुमान है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन के समय अच्छी धूप निकल रही है, जिसकी वजह से हल्की गर्माहट महसूस हो रही है. हालांकि सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं की वजह से ठंडक महसूस हो रही है लेकिन अब अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा हैं. गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में कल बारिश हो सकती है, हालांकि आज मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक महाशिवरात्रि के त्योहार पर यानी आज मौसम शुष्क ही रहेगा. हालांकि कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन गुरुवार 27 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार है. पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने का भी अनुमान हैं. 

यूपी में तीन दिन बारिश का अलर्ट
यूपी में 27 फरवरी से अगले तीन दिन 28 फरवरी और  1 मार्च को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान का जताया है. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों संभागों के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को एक बार फिर से सर्दी का एहसास होने लगेगा. 

शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरेया, कानपुर देहात, हरदोई, फर्रुखबाद, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुरखीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में एक या दो जगहों पर बारिश होगी. 

प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है. सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाराणसी में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अयोध्या में सर्वाधिक ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

सीएम योगी के गिद्ध और सुअर वाले बयान पर भड़के स्वामी रामशंकर, कहा- 'स्वीकार नहीं, हम सभी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget