एक्सप्लोरर

सीएम योगी के गिद्ध और सुअर वाले बयान पर भड़के स्वामी रामशंकर, कहा- 'स्वीकार नहीं, हम सभी...'

स्वामी रामशंकर के मुताबिक कुंभ में जल प्रबंधन में कई खामियां रही. भगदड़ हुई और इसपर तो आंख नहीं बंद रख सकते हैं. जिन विभागों ने लापरवाही की है, उम्मीद है और चर्चा भी की जा रही है कि योगी जी दंड देंगे.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बयान दिया था कि जिसने कुंभ में जो कुछ देखा उसे वो दिखा गिद्दों को लाश दिखी और सूअरों को गंदगी. इस मामले पर स्वामी रामशंकर महाराज उर्फ डिजिटल बाबा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बयान स्वीकार नहीं किया जा सकता है और हम सभी लोगों की आँख नहीं बंद की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में यातायात प्रबंधन में काफी गलती प्रशासन से हुई है. स्वामी रामशंकर महाराज के मुताबिक कुंभ में बने पीपे के पुल पर आम श्रद्धालुओं को नहीं जाने नहीं दिया जाता है, यातायात प्रबंधन में समस्या है वीआईपी कल्चर हावी है ऐसे में योगी जी से निवेदन है कि गलतियों को स्वीकारना चाहिए और समीक्षा करना चाहिए.

इन कमियों पर उठाए सवाल
स्वामी रामशंकर के मुताबिक कुंभ में जल प्रबंधन में कई खामियां रही. भगदड़ हुई और इस पर तो आंख नहीं बंद रख सकते हैं. जिन विभागों ने लापरवाही की है, उम्मीद है और चर्चा भी की जा रही है कि योगी जी दंड देंगे और कार्यवाही करेंगे. साथ ही महाकुंभ पर स्वामी रामशंकर ने कहा कि महाकुंभ बहुत अच्छा बीता है और युवा समाज इस कुंभ में शामिल था सबसे बड़ी चीज है.

महाकुंभ में दिखा अनोखा रंग, स्वतंत्रता सैनानी चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर से साथ पहुंचे लोग, लगवाई डुबकी

उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की साधु संत परंपरा को देखने का बड़ा अवसर है. साथ ही यह आयोजन कल्पना से परे है और यह दौर सनातन धर्म का अनुकूल काल है. इसको लेकर श्रद्धालुओं के भीतर का आनंद है. बता दें कि महाकुंभ के 44 दिन बीत चुके हैं और अब महाशिवरात्रि पर बुधवार को इसका अंतिम स्नान होगा. बता दें कि सीएम योगी ने सोमवार को विधानसभा में यह बयान दिया था. इसके बाद जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है. विपक्ष ने भी उनके इस बयान की आलोचना की है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget