एक्सप्लोरर

खाने में थूकने वालों को मौलाना ने जमकर लताड़ा, सीएम धामी को भी दी नसीहत

Uttarakhan: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर यूपी के इस्लामी विद्वान मौलाना नाज़िम अशरफी ने आपत्ति जताई है, साथ ही ये भी कहा है कि उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिये.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि है यहां धर्मांतरण, लैंड और थूक जिहाद नहीं चलेगा और न ही चलने दिया जाएगा. समाज के लोगों को भी आगे आकर ऐसी मानसिकता वालों को जवाब देना होगा. अब इस पर यूपी के इस्लामी विद्वान मौलाना नाज़िम अशरफी ने कहा कि बिना किसी जांच के मुख्यमंत्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिये.

मौलाना नाज़िम अशरफी ने कहा कि, खाने पीने की चीजों में थूकना किसी भी तरह से सही नहीं है लेकिन थूकने वाले कौन हैं इसकी सही से जांच होनी चाहिये लेकिन धर्मान्तरण और लैंड जिहाद बेबुनियाद बातें हैं. मुख्यमंत्री मुसलमानों के बारे में ऐसी गलत बात न करें. हम थूकने वालों और धर्मान्तरण कराने वालों के बिल्कुल ख़िलाफ़ हैं लेकिन बिना सबूत या जांच के ऐसे बयान नहीं देने चाहिये. पुष्कर सिंह धामी चुनावों में धुर्वीकरण के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं तो बर्दाश्त के काबिल नहीं हैं. 

मौलाना नाजिम अशरफ़ी ने कहा कि, पूरा भारत ही देवभूमि हैं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तो श्री राम चन्द्र जी का जन्म हुआ वह भूमि बहुत अहम है. उन्होंने सवाल किया की क्या पुष्कर धामी जी ने कभी इस बात की जाँच कराई की कितनी मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया. सब का साथ सब का विकास का नारा सिर्फ ज़ुबानी है, सब को बराबर अधिकार दे तब यह सच साबित होगा. कोई भी मानवता और इंसानियत में जीने वाला थूक नहीं मिलायेगा. इस से क्या उसे कोई दौलत या सरकारी नौकरी मिलने वाली है.

खाने की चीजों में थूकने वालों पर हो कार्रवाई
आगे कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को चाहिए की बेरोज़गारों को नौकरी दें. अच्छी सड़कें बनवाएं और अच्छी धर्मशालाऐ बनवायें या मंदिरों का सौन्दर्यकरण करवायें. तब सनातन का फायदा होगा. ऐसी बातों से हिन्दू भाई इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं. सोशल मीडिया में थूक के जो वीडियो वायरल होते हैं उनकी अच्छे से जाँच होनी चाहिये हो सकता है. ये लोग आपके ही लोग हों जो किसी लालच में ऐसा करते हों और उसका राजनितिक लाभ आप लेते हों. हम थूकने वाली हरकत करने वालों की निंदा करते हैं. ऐसे लोगों पर कार्यवाही वहां का स्थानीय प्रशासन क्यों नहीं करता? आपकी वहां सरकार हैं.

तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की भी हम निंदा करते हैं वहां कोई मुसलमान मुख्यमंत्री न पहले था और न अब है इसलिए हम कहते हैं की उसकी भी जाँच होनी चाहिये और पुष्टि होनी चाहिए. किस ने मिलावट की बिना जाँच के बिना बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Taj Mahal: चांदनी रात में ताजमहल का करना है दीदार तो टिकट करें बुक, फूल हो रहा स्टॉक

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget