एक्सप्लोरर

UP IPS Transfer: यूपी में चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS अफसरों का तबादला, जानें- किसे कहां मिली तैनाती

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 15 दिनों में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. योगी सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादलें के आदेश जारी कर दिए हैं.

UP IPS Transfer: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल देखने को मिला है. प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार और ज़िम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.   

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आईपीएस अधिकारियों के तबादले की आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश के मुताबिक़ कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीलाब्जा चौधरी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक पीएसी हेडक्वार्टर भेजा गया है. उनकी जगह विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. वो अब तक वाराणसी पीएसी सेक्टर के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे. 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला
इनके अलावा 2004 बैच के अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश का लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय में तबादला किया गया है वो अभी तक पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे. आईपीएस सुरेश्वर उनकी जगह लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना का पदभार ग्रहण करेंगे. 

आईपीसी कमलेश कुमार दीक्षित को कानपुर सेनानायक 37वीं वाहिनी से लखनऊ ट्रांसफ़र किया गया है. वो अब से यहां पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त का पदभार संभालेंगे. प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार ग्रहण कर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

आपको बता दें कि चुनाव को देखते हुए पिछले 15 दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. इससे पहले 30 जनवरी को भी प्रदेश में 84 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें से कई ऐसे भी अधिकारी थे जो तीन साल से एक ही जगह पर जमे हुए थे. दरअसल चुनाव आयोग ने ये आदेश दिया था कि जो अधिकारी एक ही जगह पर तीन साल पूरे कर रहे हैं उनका 31 जनवरी से पहले ट्रांसफ़र कर दिया जाए, जिसके देखते हुए योगी सरकार ने इन अधिकारियों के तबादले किए थे ताकि चुनाव की तैयारी जल्द से जल्द शुरू की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget