एक्सप्लोरर

मुंबई राउंडटेबल में योगी सरकार को मिला निवेशकों का भरोसा, यूपी में होंगे हजारों करोड़ के निवेश

मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इन्वेस्ट यूपी द्वारा आयोजित एक उच्चस्तरीय राउंडटेबल मीटिंग में देश के बड़े उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने की घोषणा की.

Invest UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से देश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है. इसी क्रम में मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इन्वेस्ट यूपी द्वारा आयोजित एक उच्चस्तरीय राउंडटेबल मीटिंग में देश के बड़े उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने की घोषणा की. बैठक में हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए, जो प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई रफ्तार देंगे.

बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद ने किया. इस दौरान प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों की जमकर सराहना की गई.

योगी सरकार की पारदर्शिता और नीति से बढ़ा विश्वास

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन गया है. उन्होंने कहाकि सरकार पारदर्शिता, त्वरित स्वीकृति और निवेशकों को हर तरह की मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है. उद्योगपतियों ने भी माना कि यूपी में अब निवेश करना आसान हो गया है.

प्रमुख निवेश प्रस्ताव

  • हीरानंदानी ग्रुप के डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने बताया कि नोएडा में 30 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर तैयार हो चुका है, जिसे जल्द ही दोगुना किया जाएगा. साथ ही ₹28,440 करोड़ की सेमीकंडक्टर परियोजना की घोषणा की गई.
  • अवाडा ग्रुप की सिंदूर मित्तल ने बताया कि उनकी 1.5 GW क्षमता की सोलर यूनिट 4 महीने में शुरू हो गई है. अब वे ₹20,000 करोड़ का और निवेश करेंगी.
  • अल्ट्राटेक सीमेंट के के.सी. झंवर ने अलीगढ़, शाहजहांपुर और टांडा में ₹1,981 करोड़ के निवेश की योजना साझा की.
  • टाटा पावर के संजय बंगा ने बुंदेलखंड में ₹13,700 करोड़ के निवेश से दो बड़ी बिजली परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की.
  • बलरामपुर चीनी मिल्स के प्रमोद पटवारी ने बायोप्लास्टिक के क्षेत्र में विस्तार का ऐलान किया.

अन्य प्रस्ताव

  • यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIF) के पंकज जायसवाल ने लखनऊ में निवेशक सम्मेलन और दुबई में रोड शो का प्रस्ताव रखा.
  • कृष्णानंद ग्रुप के कपिल तिवारी ने लखनऊ और नोएडा में ₹25 करोड़ के रेडी मिक्स प्लास्टर प्लांट लगाने की योजना बताई.
  • ईएन कम्युनिकेशन के राजीव सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1,500 करोड़ की लागत से महाभारत संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव दिया.
  • रिमेंस डीएसपी इंफ्रा के अर्नव गुप्ता ने ₹5 करोड़ से रोड पैच मिक्स प्लांट लगाने की घोषणा की.
  • लॉर्ड्स ग्रुप के सचिदानंद उपाध्याय ने ₹1,500 करोड़ से IVD और रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट लगाने की बात कही.
  • डायसिस इंडिया के सचिन सिंह ने ₹10 करोड़ की लागत से अपने प्लांट की क्षमता दोगुनी करने की योजना साझा की.

योगी सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किए गए सुधारों जैसे ऑनलाइन अनुमति प्रणाली, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, उद्यमियों को जमीन की उपलब्धता, तेज फैसले और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार ने यूपी को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और देश-विदेश में हुए रोड शो की वजह से अब यूपी भारत ही नहीं, दुनिया के निवेश मानचित्र पर एक मजबूत नाम बन गया है.

मुंबई राउंडटेबल मीटिंग में सामने आए इन बड़े निवेश प्रस्तावों से साफ है कि उद्योग जगत को अब उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं दिख रही हैं. योगी सरकार की नीतियां न सिर्फ निवेशकों को लुभा रही हैं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए द्वार भी खोल रही हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget