एक्सप्लोरर

Bareilly Income Tax Raid: रमेश गंगवार के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स टीम ने मारा छापा, 24 घंटे बाद भी जांच जारी

Bareilly Income Tax Raid News: आईएएस और आईपीएस अफसरों के करीबी ठेकेदार सत्य साई बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार के कई ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की है. उसके ऑफिस से कई दस्तावेज भी मिले हैं.

Bareilly Income Tax Raid News Today: बरेली में सत्य साई बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार के संस्थानों पर कल यानी बुधवार (3 अप्रैल) को आयकर विभाग लखनऊ की टीम ने छापेमारी की थी. साई बिल्डर के मालिक के शहर और देहात स्थित आवास और कार्यालय पर 24 घंटे बाद भी इनकम टैक्स की रेड जारी है. पिछले 24 घंटे से छानबीन चल रही है. छापेमारी के बाद इनकम टैक्स की टीम बिल्डर रमेश गंगवार को आज यानी गुरुवार (4 अप्रैल) को देहरादून से बरेली लेकर पहुंची है. छानबीन में इनकम टैक्स की टीम को करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी की जानकारी मिली है. टीम ने उसके ऑफिस से टैक्स चोरी के कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. 

रमेश गंगवार के संस्थानों पर छापेमारी के दौरान टीम ने उसकी पत्नी और बेटे के मोबाईल जब्त कर लिए. इनकम टैक्स टीम ने उसके ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. रमेश गंगवार के ऊपर की आईपीएस और आईएएस का करोड़ों रुपये लगा है. अधिकारियों के दम पर ही रमेश कई विभागों में दबंगई से कर रहा था ठेकेदारी. उसके ठिकानों पर अभी भी इनकम टैक्स की रेड चल रही है.

सत्य साई बिल्डर के मालिक के घर रेड

बरेली में सत्य साईं बिल्डर के मालिक ठेकेदार रमेश गंगवार के डीडी पुरम स्थित आवास और कार्यालय पर बुधवार (3 मार्च) को आयकर विभाग लखनऊ की टीम चार गाड़ियों के साथ पहुंची. जिसके बाद टीम की तरफ से बिल्डर की पत्नी और उसके बेटे के मोबाइल को जब्त कर लिया गया फिर टीम ने दस्तावेजों की छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान घर के लोगों के अलावा परिसर में अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया. वहीं, परिजनों को जांच पूरी होने तक किसी से कोई संपर्क न करने को कहा गया. बता दें कि अब तक टीम छानबीन कर रही है. इस छानबीन में अब तक क्या मिला है ये टीम की तरफ से मीडिया को नहीं बताया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: चार्टर्ड प्लेन के बाद अखिलेश यादव ने लिया हेलिकॉप्टर का सहारा! खत्म नहीं हो रहा ड्रामा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget