एक्सप्लोरर

UP Honey Trapping: अनजान कॉल से सावधान! लाखों का लग सकता है चूना, बरेली में ही अब तक हो चुके हैं इतने शिकार

Bareilly Honey Trapping Case: हनी ट्रैपिंग गैंग में शामिल महिलाएं लोगों को फंसाती हैं और अपने घर पर बुलाती है. फिर महिला का कथित पति आकर उस युवक की नग्न फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है.

Fake Whatsapp Video Call: अनजान नंबर से वीडियो कॉल आए तो भूलकर रिसीव न करें. अगर गलती की तो हनी ट्रैपिंग का शिकार हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली (Bareilly) में लगभग 36 ऐसे हाई प्रोफाइल लोग हुस्न की बालाओं के जाल में फंसकर खून के आंसू रो रहे हैं. हनी ट्रैप गैंग स्क्रीनशॉट और वीडियो रिकॉर्डिंग इस तरह से करता है, जिसमें उनकी तस्वीर नहीं आती है. इसके बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग की जाती है. वहीं पैसे नहीं दिए तो मुकदमा दर्ज होना तय है.

दरअसल ये मामला तब संज्ञान में आया जब पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाने में तैनात एसओ भी इस हनी ट्रैप का शिकार हो गए. एसओ के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में इस गैंग ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें बदनाम कर दिया. उनकी न्यूड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दी. इसी तरह से ये गैंग अब तक कई बड़े व्यापारी, समाजसेवी, नेता और रिटायर्ड अधिकारियों को भी अपने जाल में फंसा चुका है. इस गैंग में करीब 10 लड़कियां शामिल हैं. इसके अलावा एक कथित पत्रकार भी इस गैंग में शामिल है.

मुकदमा भी दर्ज करवा देता है गैंग

गैंग में शामिल महिलाएं लोगों को किसी तरह से फंसाती हैं और फिर अपने घर पर बुलाती है. इसके बाद उस महिला का कथित पति आकर उस युवक की नग्न फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है, फिर रुपये ऐंठता है, जो पैसा नहीं देता वो बदनाम किया जाता है. वहीं गैंग आला अधिकारियों के पास पीड़ित बनकर पहुंच जाता है और फिर मुकदमा दर्ज करवा देता है. जानकारी के मुताबिक लगभग 36 ऐसे लोग, जिनकी समाज में साफ-सुथरी छवि है, उनको इस गैंग ने अपने जाल में फंसाकर अब तक ढाई करोड़ रुपये ऐंठे हैं. इतना ही नहीं इस गैंग में लगभग 12 ऐसे लोग हैं, जिनसे मोटी रकम वसूलने के बावजूद उनसे हर महीने बीस-बीस हजार रुपये भी वसूलता है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 महीने पहले एक सिपाही भी नकटिया की रहने वाली गैंग की सरगना महिला के चक्कर में फंस गया. महिला ने सिपाही को ऐसा ब्लैकमेल किया. सिपाही की पूरी जीवन की कमाई महिला ने धीरे-धीरे निकलवा ली. संजय नगर में एक मकान बना लिया. सिपाही अब मुंशी के पद पर जिले के एक थाने में कार्यरत है. पूरी तरह से लूटने के बाद अब वह पुलिस अपने परिवार के साथ रहता है.

गैंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू

संजय नगर की रहने वाली गैंग की सदस्य ने नए उम्र के दरोगा को फंसा लिया. हालांकि, अब वह जोन से बाहर है. महिला उसे घर बुलाती रही. उसकी मुलाकात दूसरे समुदाय की एक लड़की से कराई और कहा कि इससे शादी कर लो. जब दरोगा को पता चला, तो उसने मना कर दिया. फिर तो गैंग ने उसके वीडियो दिखाकर उसकी धड़कनें बढ़ा दीं. तीन बार में साढ़े चार लाख लिए. महिला ने दारोगा की वर्दी भी नहीं लौटाई.

फिलहाल पहली बार इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है. बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी मामले की जांच करवा रहे हैं. अब तक आधा दर्जन से अधिक शिकायतें उनके पास आ चुकी हैं. एसएसपी के आदेश पर गैंग की सरगना समेत 3 लोगों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है. एसपी ग्रामीण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी में बीजेपी का दबदबा, तीन चौथाई सीटों पर दर्ज की जीत, सपा को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget