एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में होम्योपैथ पर योगी सरकार का फोकस, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए जारी किए रुपये

UP Homeopathic Medical College: यूपी के तीन होम्योपैथी कॉलेजों में महत्वपूर्ण कार्यों को कराए जाने के लिए वित्तीय अनुदान की दूसरी किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

National Homeopathic Medical College: उत्तर प्रदेश (UP) को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही सरकार सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों को महत्व दे रही है. इसी कड़ी में यूपी में होम्योपैथ के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, प्रदेश में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण और दूसरे लंबित महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन पीजी छात्रावास के लिए निर्माण कार्य राशि के तौर पर सरकार ने 1.85 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी की है. वहीं, कानपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथी कॉलेज और प्रयागराज स्थित राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज सहित लखनऊ के राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वाह्य के साथ-साथ अंतः रोगी विभाग के सुदृढ़ीकरण समेत कई दूसरे महत्वपूर्ण कामों को कराए जाने के लिए भी चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

इन 24 कामों पर खर्च होगी रकम

गौरतलब है कि कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में कुल 24 वृहद निर्माण कार्यों को मूर्त रूप दिया जाना है. तीनों ही होम्योपैथी कॉलेजों में इन महत्वपूर्ण कार्यों को कराए जाने के लिए वित्तीय अनुदान की दूसरी किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इन 24 वृहद निर्माण कार्यों के संबंध में राज्य सरकार की ओर से यूं तो 15 करोड़ रुपये का बजट प्राविधानित किया गया था, जबकि 9 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया गया था. इसमें से पहली किस्त के तौर पर 2.5 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान जारी किया गया था. कुल 6.5 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति लंबित थी जिसमें से अब दूसरी किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपये की धनराशि प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है.

छात्रावास का भी हो रहा निर्माण

लखनऊ के राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन पीजी छात्रावास के पूर्ण होने पर छात्रों को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा. इस छात्रावास के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए कुल 4.08 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित होनी है. इसमें से पहली किस्त के तौर पर 1.44 करोड़ रुपये की पहली किस्त और 78.67 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है. इस तरह, दो पड़ावों में कुल 2.25 करोड़ रुपये की धनराशि छात्रावास निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्राप्त हो चुकी है.

गुणवत्तापूर्ण इलाज देने का है लक्ष्य

वहीं, तीसरी किस्त के तौर पर अब 1.85 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है. इसके अलावा वाहन क्रय और अन्य मदों में खर्च के लिए भी धनराशि जारी की गई है. होम्योपैथ से संबंधित चिकित्सालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करके योगी सरकार न सिर्फ इस चिकित्सा पद्धति से जुड़े डॉक्टरों और स्टाफ को सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ दिलाने की भी कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: राम पथ के रास्ते में बाधा बने 45 धार्मिक स्थलों को लोगों ने खुद तोड़ा, अब इस मस्जिद पर आखिर क्या है पेंच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget