एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस की इस परीक्षा में नहीं होगा रिटेन पेपर, बदले जाएंगे नियम, जानें- अब क्या होगी नई प्रक्रिया?

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए ज्येष्ठता के आधार पर ही चयन की प्रक्रिया की जा सकती है. 

उत्तर प्रदेश पुुलिस में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन पदों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई हैं. यूपी में अब मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं कराई जाएगी. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सुझाव पर इन पदों पर लिखित परीक्षा की जगह जेष्ठता के आधार पर ही चयन की प्रक्रिया की जा सकती है. 

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के लाजिस्टिक विभाग ने नियमावली में दिए प्रावधानों के अनुसार रिक्त पदों पर विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरने का का प्रस्ताव यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजा था. हालांकि बोर्ड ने मोटर परिवहन शाखा के सभी पदों पर ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति होने की वजह से इन पदों पर भी वरिष्ठता के आधार पर चयन करने के लिए नियमावली में संशोधन करने को कहा है. 

नियमावली में संशोधन का सुझाव

भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में लॉजिस्टिक एडीजी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उप्र पुलिस मोटर परिवहन शाखा अधीनस्थ अधिकारी सेवा नियमावली-2015 के नियमों के अनुसार मुख्य आरक्षी चालक, उप निरीक्षक मोटर परिवहन और निरीक्षक मोटर परिवहन के पदों पर ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति किए जाने का प्रावधान दिया गया है. 

इन प्रावधानों में समानता के आधार पर मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के पद पर अनुपयुक्तों को अस्वीकार करते हुए ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति देकर भरे जा सकते है. ऐसे में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन की सभी रिक्तियां विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाने के संबंध में गई व्यवस्था को समाप्त कर ज्येष्ठता के आधार पर भरे जाने के प्रावधानों में संशोधन की ज़रूरत है. 

बोर्ड ने मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती की नियमावली में संशोधन का सुझाव दिया है. बता दें कि मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के वर्ष 2020 से 2026 तक के 176 रिक्त पदों पर पदोन्नति होनी है. नियमावली में संशोधन के बाद जल्द ही ये प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और बिना लिखित परीक्षा के ज्येष्ठता के आधार पर भर्ती शुरू होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
UP News: बरेली में दामाद ने सास-साले की चाकू से की हत्या, पंचायत में ही कर दिया हमला, पत्नी भी घायल
बरेली में दामाद ने सास-साले की चाकू से की हत्या, पंचायत में ही कर दिया हमला, पत्नी भी घायल
पौड़ी: घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget