एक्सप्लोरर

सावन में ऑर्डर किया पनीर रोल स्विगी ने भेज दिया अंडा रोल, लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू

Hapur News: हापुड़ में तब हड़कंप मच गया जब एक ग्राहक ने स्विगी पर पनीर टिक्का रोल ऑर्डर किया था लेकिन सावन में रेस्टोरेंट की तरफ से अंडे का रोल दे दिया गया जिसके बाद ग्राहक ने मामले की शिकायत कर दी.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक ग्राहक को सावन के माह में पनीर टिक्का रोल का स्विगी पर ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ गया. ग्राहक का जब ऑर्डर उस तक पहुंचा, तो उसकी डिश ही बदल गई. पनीर टिक्का रोल की जगह, उसे डिलीवरी बॉय एग रोल पकड़ा गया.

बताया जा रहा है कि यह गलती रेस्टोरेंट की ओर से हुई है, जिसके द्वारा पनीर टिक्का रोल बनाने की जगह एग रोल बनाकर भेज दिया गया. अब इस पूरे मामले में खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट से खाने के नमूने लिये हैं और ग्राहक की शिकायत पर स्विगी कंपनी को भी नोटिस भेजा है. 

ग्राहक ने बताया पूरा मामला 
हापुड़ में माता मौहल्ला में रहने वाले व्यापारी माधव माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने सोमवार की देर शाम को स्विगी कंपनी पर ऑनलाइन डबल पनीर टिक्का काठी रोल का ऑर्डर क्लाउड किचन से किया था. यहां मेरठ रोड पर गांधी विहार कॉलोनी में घर में ही संचालित क्लाउड किचन के द्वारा डबल पनीर टिक्का काठी रोल का ऑर्डर मिलने के बावजूद भी उसके द्वारा एग रोल बनाकर स्विगी के डिलीवरी बॉय को दे दिया गया. जब ग्राहक माधव माहेश्वरी तक उनका ऑर्डर पहुंचा और उन्होंने उसे खाने के लिए खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गये. 

माधव माहेश्वरी ने बताया कि सावन के माह में उन्हें पनीर टिक्का रोल की जगह एग रोल भेज दिया गया, इसका अहसास उन्हें तब हुआ, जब रोल से एग की स्मैल आ रही थी. खोलकर देखा, तो पूरा रोल एग से बना हुआ था. इसकी शिकायत उन्होंने स्विगी के साथ-साथ क्लाउड किचन रेस्टोरेंट और खाद्य विभाग से की. खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारी की शिकायत पर एक्शन लेते हुए क्लाउड किचन सेंटर से खाद्य सामग्री के नमूने लिये हैं और स्विगी कंपनी को भी नोटिस भेजा है. हालांकि इस पूरे मामले पर क्लाउड किचन सेंटर ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा है कि पनीर टिक्का काठी रोल की जगह गलती से एग रोल की डिश तैयार हुई, जो व्यापारी तक पहुंच गई. फिलहाल, इस पूरे मामले में खाद्य विभाग अपनी कार्रवाई में जुट गया है. 

खाद्य विभाग के अधिकारी ने क्या बताया?
वहीं, इस मामले पर खाद्य विभाग अधिकारी आर. पी गंगवार ने बताया कि हापुड़ में एक शिकायत करता है जिन्होंने स्विगी से वेज रोल ऑडर किया था. लेकिन उनको स्विगी के द्वारा एग रोल की डिलीवरी की गई. जिन्होंने ऑर्डर किया था वो पूरी तरह से वेजीटेरियन है . उसी के संदर्भ में हमने जिस किचन से वो एग रोल सप्लाई किया गया था. 

उस जगह जाकर पूछताछ की तो अपने घरेलू किचन में बनाकर के ही स्विगी के माध्यम से भेजा गया था, उत्तम कुमार के नाम से ये फूड लाइसेंस है और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है. फिलहाल टीम ने नमूने प्राप्त कर लिए है और उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है.

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget