एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिले विकास के नए पंख, एसीईओ ने दी कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

Greater Noida News: गौर सिटी और इटैड़ा के पास एफओबी बनाने को मंजूरी खजूर चौक के पास यूटर्न बनाने पर सहमति, सर्विस रोड होगी चौड़ी वहीं सेक्टर-1 में 24 मीटर रोड, 80 मीटर रोड के निर्माण का लिया जायजा.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) प्रेरणा सिंह ने क्षेत्र का दौरा करते हुए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी. इस दौरे के दौरान उन्होंने रोड, सीवर, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज जैसी अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया और तेज़ी से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि गौड़ सिटी और इटैड़ा गोलचक्कर के पास फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण को हरी झंडी दी गई है. इसके साथ ही तिगड़ी गोलचक्कर के पास 60 मीटर रोड पर यूटर्न बनाने और सर्विस रोड को चौड़ा करने की अनुमति भी दे दी गई. सेक्टर-1 में 24 मीटर रोड और ऐस सिटी के सामने निर्माणाधीन 80 मीटर रोड को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. इससे 60 मीटर रोड को 130 मीटर रोड से जोड़ा जा सकेगा.

एसीईओ ने किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इकोटेक-3 क्षेत्र में 20 एमएलडी एसटीपी से सेक्टर-1 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सीवर लाइन का निरीक्षण भी किया. उन्होंने सीवर कार्य शीघ्र पूरा करने और एसटीपी से निकलने वाले स्लज के निस्तारण के लिए ग्रीन एनर्जी विकल्प तलाशने के निर्देश दिए. गौड़ चौक पर बन रहे अंडरपास के कार्य की प्रगति को लेकर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए और बिजली, गैस, सीवर लाइन आदि को शीघ्र शिफ्ट करने को कहा. यह सभी कदम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक और बुनियादी समस्याओं को कम करने के लिए लिए गए हैं.

वहीं ग्रेटर नोएडा में सीवर शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. अब ग्रेटर नोएडा वासी सीवर से जुड़ी समस्याओं के लिए 9211825118 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायतों की निगरानी वरिष्ठ प्रबंधक स्तर से की जाएगी. सेवा का औपचारिक शुभारंभ एसीईओ प्रेरणा सिंह ने किया. इस कार्य को तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए है.

Input By : RAVINDER JAINT

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget