एक्सप्लोरर

Greater Noida News: सोशल मीडिया पर लड़की बनकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करते थे ठगी

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी महिला की प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी शादी का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी कर चुके हैं.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पीड़ित ने सूरजपुर पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी. आरोपी पीड़ित के साथ साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं.  

ग्रेटर नोएडा सोशल मीडिया के जरिए शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित उर्फ आरव और मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है. इनके पास से दो मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वे वारदातों को अंजाम देने में करते थे.

पीड़ित ने दर्ज कराई थी शिकायत
एडीसीपी हृदेश कुमार ने बताया कि 5 जुलाई 2025 को पीड़ित ने सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर उसे प्रेमजाल में फंसा रहे हैं. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मानसी,संजू और नंदनी नाम की फर्जी पहचान से फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अकाउंट बनाए और खुद को अविवाहित लड़की बताकर शादी का प्रस्ताव दिया.

धीरे-धीरे विश्वास जीतकर आरोपियों ने मेडिकल इमरजेंसी, पारिवारिक संकट और शादी की तैयारी के नाम पर पीड़ित से 4.50 लाख रुपये ठग लिए. जब पीड़ित ने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपियों ने खुद को उन लड़कियों का भाई बताकर धमकियां देनी शुरू कर दीं. यहां तक कि जेल भिजवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये और ऐंठ लिए. साइबर सेल और पुलिस की तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों को धर दबोचा गया. दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य पीड़ितों की तलाश में जुट गई है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget