एक्सप्लोरर

Greater Noida News: नोएडा में दोस्ती को किया शर्मसार, दोस्त ने दोस्त को ही मार दी गोली, युवक की मौत

Greater Noida News: यूपी के नोएडा के दादरी इलाके से दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां दोस्त ने ही अपने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है.

यूपी के ग्रेटर नोएडा,दादरी कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव में दोस्त ने ही कि दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया. मृतक की पहचान बब्बल के रूप में हुई है, जो अपने पड़ोसी और पारिवारिक भाई विवेक के साथ अक्सर उठता-बैठता था. 

दोनों की अच्छी दोस्ती भी थी. इस हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश और आपसी कहासुनी को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार भोगपुर निवासी बब्बल को उसका पड़ोसी विवेक घर से बुलाकर पास ही कहीं ले गया था. 

दोनों के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि विवेक ने गुस्से में आकर बब्बल को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. दोनों एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं और पुराने मित्र भी थे, जिससे गांव के लोगों को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी.

गांव में तनावपूर्ण माहौल
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव में हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

फिलहाल, पुलिस ने दो संदिग्ध अभिषेक पुत्र मनोज और बिजेंद्र पुत्र लख्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में पड़ोसी हैं और मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है. मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा.

भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक का अंतिम संस्कार कराया. पुलिस प्रशासन लगातार गांव में निगरानी रखे हुए है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

यह घटना न सिर्फ पारिवारिक संबंधों की जटिलता को उजागर करती है बल्कि यह भी दर्शाती है कि सामाजिक संवाद की कमी और नशे की लत किस तरह से दोस्ती और रिश्तों को खून में बदल सकती है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget