एक्सप्लोरर

UP Govt ने Noida Authority के मैनेजर को भ्रष्टाचार मामले में किया सस्पेंड, करीबियों को फायदा पहुंचाने का आरोप

Noida Authority के एक मैनेजर को भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड किया गया है. उनपर यह आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए करीबियों को फायदा पहुंचाया.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के एक प्रबंधक गौरव बंसल को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है. नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने बताया कि गौरव बंसल को उत्तर प्रदेश शासन ने निलंबित किया है. निलंबन की वजह ग्रेटर नोएडा में किसानों के भूखंड के आवंटन का मामला है. अब शासन के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरव बंसल पर लगे हैं ये आरोप

बंसल पर अपने परिचितों को फायदा पहुंचाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनाती के दौरान किसानों के पुराने भूखंड का आवंटन निरस्त करने और नियोजित भूखंड आवंटित करने का आरोप है. राज्य सरकार ने इसे नियमों के खिलाफ माना और अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार की ओर से निलंबन का आदेश जारी किया गया. आरोप है कि 2017-18 में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कृषक आबादी विभाग में प्रबंधक के पद पर तैनाती के दौरान बंसल ने तुस्याना ग्राम के कृषक आबादी के पुराने भूखंडों के आवंटन को निरस्त अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर किया था. बाद में उन्होंने नियोजित भूखंडों का आवंटन भी कर दिया गया. इसका सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन नहीं कराया गया. 

Ramnagar Accident News: उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

नजदीकी लोगों को फायदा पहुंचाने के भी आरोप

शासन का मानना है कि इस प्रकार का कदम कदाचार और भ्रष्टाचार का मामला है जो जानबूझकर नजदीकी लोगों को फायदा पहुंचाने की नियत से किया गया और पद के दायित्व के मामले में घोर लापरवाही बरती गई. इससे प्राधिकरण और सरकार की छवि धूमिल हुई है. गौरव का यह काम उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक कर्मचारी नियमावली 1956 का उल्लंघन है, जिसके लिए उनको प्रथमदृष्टया दोषी पाने के कारण निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की भी अनुशंसा की गई है. वही, बंसल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी अन्य स्रोतों से मिली है. इस बारे में पहले से न कोई आरोप पत्र दिया गया और न ही किसी तरह का स्पष्टीकरण मांगा गया है.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand : Single Use Plastic को लेकर सख्त हुआ HC, निर्देश न मानने वाले उत्पादकों की बिक्री पर लग सकती है रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget