एक्सप्लोरर

UP: सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने, इन IPS अफसरों के भी तबादले

यूपी में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है. सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर (शहर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरू करने के फैसले के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस आयुक्त की नियुक्ति करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है. शुक्रवार को शासन से मिली जानकारी के अनुसार आगरा परिक्षेत्र में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश को वाराणसी और यूपी डॉयल-112 में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण को कानपुर नगर कमिश्‍नरेट का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को कानपुर (नगर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके पहले राज्य सरकार ने लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की थी.

16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

इन आइपीएस अधिकारियों के अलावा अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया को संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्‍नरेट, पीएसी मुख्यालय के पुलिस उपमहानिरीक्षक आकाश कुलहरि को अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर पुलिस कमिश्‍नरेट, कारागार के पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्‍नरेट, एससीआरबी के पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्‍नरेट वाराणसी, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी डॉक्टर मनोज कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कमिश्‍नरेट और रेलवे की पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पांजलि को अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्‍नरेट गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनाती दी गई है.

अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजकुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अयोध्या जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, विशेष जांच के पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर को पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, कानपुर नगर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, एसआईटी के पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रविंद्र गौड़ को पुलिस उप महानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र, कुशीनगर जिले में तैनात विनोद कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, लखनऊ, वाराणसी में तैनात अमित पाठक को पुलिस उप महानिरीक्षक गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में तैनात अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है.

यह भी पढ़ें-

यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, अदालत ने कहा- हाई कोर्ट जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget