एक्सप्लोरर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अधिकारियों से की बात, कहा- मास्क को किया जाए अनिवार्य, ना हो लापरवाही 

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अधिकारियों से फोन पर बात की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी से मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए और इसका उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ कड़ाई की जाए. राज्यपाल ने सभी अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात भी कही.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर के जिलाधिकारियों से फोन पर बात की. राज्यपाल ने अधिकारियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम, उपचार और सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी ली. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कोरोना नियंत्रण को लेकर अच्छा कार्य कर रहे डॉक्टरों और कोरोना वॉरियर्स का उत्साहवर्धन भी किया. राज्यपाल ने कोविड वैक्सीन लगाए जाने की प्रगति भी जानी और वैक्सीन लगाए जाने की गति बढ़ाने की अपील भी की. राज्यपाल ने ये भी कहा कि सभी से मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए और इसका उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ  कड़ाई की जाए.

ना हो लापरवाही 
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कहते हुए कहा कि किसी भी मरीज से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें. कोविड से संबंधित जानकारी देने के लिए स्थापित हेल्प सेंटर ठीक तरह से काम करें ये भी सुनिश्चित किया जाए साथ ही इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो. राज्यपाल ने जिलाधिकारियों को कहा कि इस कार्य में विश्वविद्यालय का भी सहयोग ले सकते हैं. इस अवसर पर राज्यपाल ने केजीएमयू और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहे कोविड उपचार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर संतोष व्यक्त किया और चिकित्सकों की हौसला अफजाई की.

बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप 
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया है. राज्य सरकार ने 15 मई तक हर रविवार को लॉकडाउन लगाने का एलान किया है और मास्‍क नहीं लगाने पर पहली बार में एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा. इस बीच यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि प्रदेश में अब तक 91,03,334 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. इनमें से 16,10,320 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है. दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग अपना टीकाकरण जरूर करवाएं.  

ये भी पढ़ें: 

UP: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले- अचानक मरीज बढ़ने से अस्पतालों में हो गई है बेड की कमी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget