एक्सप्लोरर

देवरिया में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे छह शिक्षक बर्खास्त, यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई

सरकार बदलते ही इन शिक्षकों के खिलाफ जांच प्रक्रिया तेज हो गई। जांच में ग्यारह में से छह शिक्षकों की जांच पूरी हो गई और शासन ने 6 के खिलाफ इनकी नियुक्ति निरस्त कर वेतन भुगतान की वसूली और इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है।

देवरिया, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छह शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर शिक्षक की नौकरी कर रहे थे। राज्य सरकार की तरफ से ग्यारह शिक्षकों की जांच की जा रही है। सभी के खिलाफ 2015 अप्रैल में वेतन रोकने का आदेश हुआ था लेकिन पिछली सरकार में सत्ता में बैठे लोगों के करीबी होने के चलते यह जांच प्रभावित की गई। साथ ही इन शिक्षकों को वेतन देने का आदेश पारित हुआ था।

सरकार बदलते ही इन शिक्षकों के खिलाफ जांच प्रक्रिया तेज हो गई। जांच में ग्यारह में से छह शिक्षकों की जांच पूरी हो गई और शासन ने 6 के खिलाफ इनकी नियुक्ति निरस्त कर वेतन भुगतान की वसूली और इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है।

इस पूरी घटना के बारे में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जांच चल रही है, शासन स्तर से हमारे पास एक प्रतिलिपि आई है, 11 शिक्षक जो देवरिया जनपद में तैनात थे, उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जिनकी जांच सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर सप्तम मंडल द्वारा कराई गई जिस में जो जांच आख्या भेजी गई है शासन को उसमें 6 अध्यापकों की नियुक्ति को निरस्त करते हुए उनके वेतन भुगतान की वसूली और धोखाधड़ी के संबंध में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। अभी पांच अध्यापकों का अभी सत्यापन कराया जाना है। हम लोगों ने प्रतिलिपि के आधार पर हमने सभी टीचरों का तत्कालीन प्रभाव से सब का वेतन रोक दिया है और जैसे ही शासन स्तर से जो भी निर्देश मिलेगा इन शिक्षकों का नियुक्ति निरस्त कर देंगे।

जब उनसे पूछा गया कि शिक्षकों का वेतन अप्रैल 2015 में रोका गया था फिर बाद में शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया गया ? तब उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में आया कि पहले भी इसकी जांच हुई थी फिर बाद में उनका वेतन भुगतान किया गया, क्यों किया गया यह मेरे संज्ञान में नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget