एक्सप्लोरर

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान, दी ये जानकारी

UP Corona Cases: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोविड में करीब 2800 से अधिक कर्मचारियों और चिकित्सकों ने काम किया था. उनमें से जो बचे हैं उनका समायोजन किया जाएगा.

UP Corona Cases: देश के तमाम राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले में बढ़ने लगे हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है. यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कोविड काल में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में करीब 2800 से ज्यादा कर्मचारियों और डॉक्टरों ने काम किया था. उनके समायोजन के निर्देश दिए गए हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोविड में करीब 2800 से अधिक कर्मचारियों और चिकित्सकों ने काम किया था. उनको स्थायी रूप से रखने के लिए शासनादेश जारी किए गए थे. उनमें से करीब 2200 लोगों को पहले ही समायोजित किया जा चुका है. जो लोग शेष रह गए हैं उनके लिए शासनादेश जारी किया गया है. इससे संबंधित जितने भी हमारे अस्पताल हैं उनमें उनका समायोजन प्राथमिकता से किया जाए. ये निर्णय सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया है. 

संविदा कर्मियों के समायोजन का निर्देश
यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम पूरी सतर्कता से काम कर रहे हैं. कोई पैनिक की स्थिति नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार कोरोना का नया वैरिएंट बहुत खतरनाक नहीं हैं. जो लोग बीमार हैं या जिनकी इम्युनिटी कमजोर हैं. उन लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. हमारी सरकार पहले से ही कोविड में काम करने वालों को लगातार समायोजित करने का काम चल रहा है. 

वाराणसी में भी कोरोना ने दी दस्तक
यूपी में कोरोना को लेकर मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच वाराणसी में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. बीएचयू में IMS के 2 जूनियर डॉक्टर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. ये दोनों डॉक्टर बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट तैनात हैं. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. 

कोविड के मामले देखते हुए वाराणसी के मंडलीय और जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए एक अलग से केंद्र बनाया जा रहा है, जहां से सैंपल कलेक्ट होकर सीधा BHU के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट में जाएगा. अस्पतालों में कोविड जांच के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है. लोगों से पैनिक ना होकर कोविड गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई.

UP Corona Update: पीएम मोदी के कानपुर दौरे से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंच पर जाने वालों की होगी कोविड जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget