एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज! धूल भरी आंधी, तेज धूप और बढ़ते तापमान से बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों पर असर

UP Weather Today: यूपी में 11 मार्च से गर्मी का असर बढ़ने लगा है और कई जिलों में तापमान बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहने वाला है.

उत्तर प्रदेश में 11 मार्च से गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है और मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है और कई जिलों में तापमान बढ़ने के कारण लोगों को दिन में तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. दिन के समय धूप तेज रहने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों में गर्मी के और बढ़ने का अनुमान जताया है.

धूंध को लेकर फैली अफवाह और मौसम विशेषज्ञों की राय

10 मार्च की सुबह उत्तर पश्चिमी भारत के कई इलाकों में धूंध देखने को मिली और कुछ स्थानों पर दिन तक सफेद चादर जैसी स्थिति बनी रही. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे ईरान की राजधानी तेहरान में तेल डिपो में हुए ब्लास्ट से जोड़ दिया, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने इस दावे को गलत बताया. 

स्काईमेट के वेदर एक्सपर्ट के अनुसार हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर होने के कारण ऐसा प्रभाव भारत तक पहुंचना संभव नहीं है. उनके मुताबिक यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण उठ रही हवाओं और स्थानीय मौसमीय बदलावों की वजह से बनी है और कुछ दिनों तक ऐसा माहौल बना रह सकता है, हालांकि बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है.

इन जिलों में बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है. इनमें मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, अमरोहा, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती और फतेहपुर सहित कई आसपास के जिले शामिल हैं. इन इलाकों में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी पहले की तुलना में ज्यादा महसूस हो सकती है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और नोएडा में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

लखनऊ समेत कई इलाकों में शुष्क मौसम, गर्मी से बचाव की सलाह

राजधानी लखनऊ में आज आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे दिन में तेज धूप के साथ हल्की उमस महसूस हो सकती है. बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर और महोबा जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. 

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. दिन में बाहर निकलते समय पानी साथ रखने, टोपी या छाता इस्तेमाल करने, ज्यादा देर तक तेज धूप में न रहने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. शरीर को हाइड्रेटेड रखना और धूप से बचाव करना आने वाले दिनों में जरूरी माना जा रहा है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget