एक्सप्लोरर

UP News: सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

UP News In Hindi: यूपी में गैस किल्लत के बीच एजेंसी पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है. हलांकि अभी हालात सामान्य दिख रहे हैं, लेकिन कई जिलों में आगे स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है.

अमेरिका इजरायल और ईरान सहित खाड़ी देशों के बीच भीषण युद्ध का असर अब भारत पर भी देखा जा रहा है. राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश सहित अलग-अलग जगह पर एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लोग जूझते नजर आ रहे हैं. हालांकि इन सबसे पहले भारत सरकार ने अलग-अलग मोर्चो पर इस चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है.  

इस बीच यूपी के कई जिलों में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. यूपी के रामपुर, वाराणसी, नोएडा और झांसी में उपभोक्ता गैस लेने के लिए लंबी कतारों में लगे हुए हैं. वहीं झांसी में गैस का ट्रक चोरी होने की खबर है. साथ ही रामपुर में गैस की कमी नहीं है, फिर भी लोग सिलेंडर स्टॉल करने की होड़ में हैं. इस बीच राज्य के करोड़ों लोग समस्या से जूझ रहे हैं.

झांसी में गैस का ट्रक चोरी

अमेरिका -इजराइल व ईरान के खिलाफ छिड़ी जंग के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत की आशंकाओं के बीच झांसी से एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया है. ट्रक में लगभग 18 लाख क़ीमत के 524 सिलेंडर लदे हुए थे. पुलिस ने खाली ट्रक बरामद कर लिया है, लेकिन सिलेंडर अब भी पहेली बने हुए हैं.

झांसी के ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने रसोई गैस के 524 भरे सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराकर हड़कंप मचा दिया. नीरज अग्रवाल ने बताया कि उनका ट्रक झांसी के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के प्लांट से अटैच है. दो मार्च को प्लांट से ट्रक में 524 गैस सिलेंडर गजनेर कानपुर देहात के लिए लोड हुए.

होली पर्व के कारण ड्राइवर राजकुमार ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर चला गया. 6 मार्च को सूचना मिली कि उनका ट्रक झांसी के पारीछा के पास खाली खड़ा है, जिसका जीपीएस टूटा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिलेंडरों की तलाश शुरू कर दी है. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस चोरी हुए सिलेंडरों को नहीं खोज पाई है.

रामपुर में नहीं है गैस की कमी- गैस एजेंसी मैनेजर

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर न मिलने और बढ़ती कीमतों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रामपुर में गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है. कुछ उपभोक्ताओं का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और तेल-गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भी स्थानीय स्तर पर दिखाई दे रहा है.

वहीं रामपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के मैनेजर पवन सक्सेना का कहना है कि फिलहाल एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और रामपुर में किसी बड़ी कमी की स्थिति नहीं है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर भविष्य में पड़ सकता है.

वाराणसी में कैसे हैं हालात?

वाराणसी के मच्छोदरी स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई. ज्यादातर लोग बुकिंग की अवधि 25 दिन तय करने को लेकर परेशान दिखाई दिए. उनका कहना है कि यह सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि उनके लिए 25 दिन में एक सिलेंडर ही इस्तेमाल करना संभव नहीं है. 

जबकि कुछ लोगों द्वारा यह भी शिकायत की जा रही थी की बुकिंग करने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है. इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि अभी स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं है, लेकिन प्रारंभिक दौर में समस्याएं जरूर है. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जहां दिन भर में 500 सिलेंडर डिलीवर किए जाते हैं वहीं हमें अभी 330 सिलेंडर ही प्राप्त हो रहे हैं. 

नोएडा में गैस किल्लत और दामों की वजह से जुट रही भीड़

यूपी के नोएडा में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने आम लोगों को परेशानी में डाल दिया है. इसी बीच घरेलू गैस की किल्लत या फिर दाम बढ़ने की आंशका के बीच लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे है. एजेंसी संचालकों की माने तो बीते दो दिनों में सिलेंडर भरवाने लोग अधिक आ रहे है. वह सामान्य दिनों से अधिक है.

जिला आपूर्ति प्रभारी अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि घेरलू गैस सिलेंडर की कमी होने से इनकार किया है. नोएडा निवासी उपभोक्ता राकेश ने बताया कि एजेंसी पर पिछले दो दिनों से गैस नहीं है. वह सिलेंडर लेकर जाते है और खाली हाथ वापस लौट आते है. 

एजेंसी संचालक गाड़ी आने का आश्वासन तो देते है, लेकिन कब आएगी यह नहीं बता पा रहे है. दादरी में स्थित भारत गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि पिछले तीन दिनों से सिलेंडर की गाड़ी नहीं आई है. इसकी वजह से गोदाम में सिलेंडर खत्म हो चुके है. 

बिना ओटीपी नहीं मिल रहा सिलेंडर

किल्लत के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी में भी इजाफा हो रहा है. लोगों की माने तो ब्लैक में 1200 से लेकर 1500 तक बेचा जा रहा है, जोकि समान्य दिनों में 1050 तक मिल जाया करता था. वहीं, गैस की कमी के बीच एजेंसी संचालक ने बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दे रहे है. गैस सिलेंडर बुकिंग करने के बाद एक ओटीपी आता है. आमदिनों में बुकिंग होने पर ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर मुहैया करा दिया जाता था. 

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'

Input By : निशांत चतुर्वेदी, रवींद्र जयंत, पुष्पेंद्र यादव, उबैदुररहमान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

BJP के WANTED वाले पोस्टर पर आया अखिलेश यादव का जवाब, कहा- डरपोकों के पास विकल्प नहीं होते
BJP के WANTED वाले पोस्टर पर आया अखिलेश यादव का जवाब, कहा- डरपोकों के पास विकल्प नहीं होते
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
यूपी में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी होगी दूर! उर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- 45 दिन तक...
यूपी में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी होगी दूर! उर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- 45 दिन तक...
आजम खान और अब्दुल्लाह आजम जेल में ही रहेंगे, कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, नहीं रद्द होगी सजा
आजम खान और अब्दुल्लाह आजम जेल में ही रहेंगे, कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, नहीं रद्द होगी सजा
Advertisement

वीडियोज

Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
'तुम्हारी सुप्रीम कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे', नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषित करने की मांग करने वाले पर क्यों CJI को आया इतना गुस्सा?
'तुम्हारी सुप्रीम कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे', नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषित करने की मांग करने वाले पर क्यों CJI को आया इतना गुस्सा?
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Japan Earthquake: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
JEE Main Result 2026: जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
AI ने दिखाया अपना जलवा, ऐप स्टोर्स पर आई नई ऐप्स की बाढ़, कमाई भी बढ़ी
AI ने दिखाया अपना जलवा, ऐप स्टोर्स पर आई नई ऐप्स की बाढ़, कमाई भी बढ़ी
Embed widget