एक्सप्लोरर

यूपी में कल से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स और रेस्टोरेंट, इन गाइडलाइंस का रखना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश में अनलॉक वन के तहत कल से धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, मॉल्स खोल दिये जाएंगे. राज्य सरकार ने इसे लेकर तमाम दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं

लखनऊ. सोमवार यानि कल से खुल रहे धर्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. अब मंदिरों, शॉपिंग मॉल्स और अन्य सार्वजनिक व धार्मिक स्‍थलों को खोलने से पहले जिला प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी होगा. आपको बता दें कि एक जून से देश में अनलॉक वन की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके तहत चरण बद्ध तरीके से तमाम क्षेत्रों में ढील देनी की शुरुआत की जाएगी. यूपी सरकार भी अब कल से कई बंद सेवाओं को शुरू करने जा रही है. हांलांकि इस दौरान कंटेनमेन्ट जोन पर प्रतिबंध जारी रहेंगे.

सरकार के गाइडलाइंस के तहत मंदिरों में एक बार में पांच से ज्यादा लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसी के साथ कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्‍थानों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. गौरलतब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 मई को गाइडलाइंस जारी की थीं, जिसमें 8 जून से मंदिरों व शॉपिंग मॉल्स को खोलने की बात की थी. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि धार्मिक स्‍थलों को खोलने के बाबत प्रशासन और पुलिस से आदेश मिलने के बाद भी कुछ नियमों का पालन करना होगा. इन नियमों के तहत, किसी भी धार्मिक या पूजा स्‍थल में एक स्‍थान पर 5 से अधिक श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर मनाही होगी. इसके अलावा, प्रवेश द्वार पर हाथों को कीटाणु-रहित करने के लिए एल्‍कोहल युक्‍त सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए. साथ ही, धार्मिक स्‍थल आने वाले श्रद्धालुओं का टैंपरेचर नापने के लिए इंफ्रारेड थर्मामीटर की भी व्‍यवस्‍था करना होगी.

इसी के साथ रिकार्डेड भक्ति संगीत और गाने बजाए जा सकते हैं. सामूहिक रूप से गाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. प्रतिरूप, मूर्तियों और ग्रंथों को छूने की अनुमति नहीं होगी. परिसर में शौचालयों और हाथ पैर धोने के स्थानों स्वच्छता के विशेष प्रबंध, पूरे परिसर में साफ सफाई और कीटाणु रहित करने के उपाय करने होंगे.

शॉपिंग,मॉल्स रेस्टोरेंट में इनका रखना होगा ध्यान इन सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सही हो, सुचारू रूप से काम कर रहे हों. प्रवेश द्वारा पर भीड़ न लगने दी जाए. इन स्थानों पर आईटी से संबंधित काम करने वालों को घर से काम करने की अनुमति दी जाए. गाडिय़ों के वैलेट पार्किंग से पहले गाड़ी की स्टेयरिंग, दरवाजों के हैंडिल और चाभी को पूरी तरह से सैनिटाइज कर लिया जाएगा. इन स्थानों पर भुगतान ई पेमेंट के जरिए ही करना होगा. यानी ई वैलेट से और कैशलेस पेमेंट करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget