एक्सप्लोरर

यूपी सरकार की पहल, 100 साल से ज्यादा दुर्लभ पेड़ों के संरक्षण में हमीरपुर का कल्पवृक्ष शामिल

हमीरपुर में कल्पवृक्ष को सरकार ने संरक्षित घोषित किया है. वहीं, कल्पवृक्ष का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी के तट पर स्थित हजारों साल पुराने दुर्लभ, प्राचीन और पौराणिक कल्पवृक्ष का संरक्षण यूपी सरकार करेगी. जिसके लिए अब वन विभाग के अधिकारियों ने कमर कस ली है. शास्त्रों और पुराणों में कल्पवृक्ष का ये पेड़ मनोकामना पूरी करने वाला बताया जाता है.

महाभारत में पेड़ का जिक्र

हमीरपुर जिला मुख्यालय में यमुना नदी के किनारे लगे इस पेड़ को हजारों साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है. जिसका जिक्र महाभारत में भी देखने को मिलता है. वृक्ष में भगवान गणेश के मुख जैसी आकृति होने से इसे हाथी स्वरूप मानते हैं. इस कल्पवृक्ष में फल फूल तो होते हैं लेकिन इसमें कोई बीज नहीं होता, जिस कारण इसके जैसा दूसरा पेड़ बहुत कम मिलता है. इस वृक्ष को पर्यटन के क्षेत्र में भी जगह मिली है.

समुद्र मंथन में निकला था वृक्ष

कल्प वृक्ष की आयु पुराणों के अनुसार हजारों वर्ष बताई जाती है और स्थानीय लोगों की माने तो यह वृक्ष काफी समय से इसी प्रकार खड़ा है. बताया जाता है कि, देव काल में समुद्र मंथन के समय 14 रत्नों में यह अत्यंत प्राचीन कल्प वृक्ष निकला था, वैज्ञानिक तौर पर माना जाता है कि कल्पवृक्ष में सबसे अधिक ऑक्सीजन की मात्रा होती है, जिस कारण इसकी उपयोगिता और भी ज्यादा है. इसके दर्शन मात्र से ही मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

इस पेड़ को संरक्षित किया गया

प्रदेश सरकार 100 वर्ष से अधिक पुराने व ऐतिहासिक महत्व के दुर्लभ वृक्षों को विरासत वृक्ष घोषित कर रही है. इस सूची में फिलहाल अभी तक जिले का एक अकेले पेड़ कल्पवृक्ष को शामिल किया गया है. हमीरपुर जिले के डीएफओ का कहना है कि स्वर्ग के इस पेड़ को प्रदेश सरकार विरासत वृक्ष के रूप में दर्ज कर इसका सर्वांगीण विकास किया जायेगा. हमीरपुर जिले के डीएफओ ने बताया कि यह पुराणिक महत्व का वृक्ष है. पुराणों के अनुसार इसे स्वर्ग से भगवान श्री कृष्ण द्वारा सत्यभामा की मांग पर धरती पर लाया था, अब इसे संरक्षित करके इसकी देखभाल प्रदेश सरकार करेगी.

वृक्ष कल्पवृक्ष या कोई और लेकिन इनका संरक्षण बहुत जरूरी है. इस युग में जब लोग वृक्षारोपण करने की जगह वृक्षों का दोहन और कटान कर रहे हैं, ऐसे में योगी सरकार का ये कार्य सराहनीय है जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

महंत नरेंद्र गिरी बोले- उत्तराखंड में सीएम बदले जाने के बाद महाकुंभ की तैयारियों में आई तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget