एक्सप्लोरर

यूपी सरकार ने प्राइमरी शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय तबादलों को दी मंजूरी, 54 हजार टीचर्स को मिलेगा ट्रांसफर का लाभ

यूपी की योगी सरकार ने प्राइमरी टीचर्स को बड़ी राहत दी है. प्रदेश सरकार ने 54 हजार शिक्षकों का तबादला कर दिया है. ये प्रक्रिया एक हफ्ते के भीतर पूरी कर ली जाएगी. आपको बता दें कि मार्च में शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय ट्रांसफर होने थे लेकिन कोरोना के चलते ये रोक दिये गये थे.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राइमरी स्कूलों के टीचरों को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 54000 शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है. तकरीबन एक लाख से ज्यादा प्राइमरी के टीचरों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था जिनमें से 54000 शिक्षकों के तबादले को मंजूरी मिल गई है.

54 हजार शिक्षकों के तबादले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस इन दिनों युवाओं पर हैं. साथ ही वह मिशन रोजगार में भी लगे हुए हैं. यही वजह है कि लगातार नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री घोषणा कर रहे हैं. आज मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के 54000 से ज्यादा शिक्षकों के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर के आदेश दे दिए. लंबे समय से शिक्षक अपने तबादलों का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह प्रक्रिया मार्च-अप्रैल में ही होनी थी. लेकिन कोरोना के चलते उस पर लॉकडाउन लग गया था. यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी का भी कहना है कि दरअसल यह ट्रांसफर तो पहले ही होने थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते अब की प्रक्रिया पूरी हुई है और खुद मुख्यमंत्री ने आज इसकी घोषणा की है. उनका कहना है कि ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है, जिसमें कहीं भी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है.

अलग अलग मार्किंग की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में हर साल अंतर्जनपदीय ट्रांसफर एक बड़ा मुद्दा रहता है और शिक्षक अपने ट्रांसफर को लेकर काफी परेशान भी होते हैं. इस बार भी अंतर्जनपदीय तबादलों की प्रक्रिया बीते साल शुरू की गई थी, जिसमें महिला और पुरुष शिक्षकों को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से मार्क दिए गए थे. इसके अलावा दिव्यांग सेना में तैनात सैनिकों के पत्नियों के अलग मार्किंग की व्यवस्था की गई थी. सरकार के पोर्टल पर एक लाख से ज्यादा शिक्षकों ने अपने तबादले के लिए अप्लाई किया था जिनमें से 54120 तबादलों को आज मंजूरी मिली है.

दिव्यांग और असाध्य बीमारी से ग्रस्त लोगों को प्राथमिकता

इनमें 28,306 महिला और 25,814 पुरुष शिक्षक लाभान्वित हुए हैं और 917 शिक्षक/शिक्षिकाएं सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों से जुड़े हैं, जिन्हें यह सुविधा प्राथमिकता के आधार पर बिना शर्त प्रदान की गई. वहीं, दिव्यांगजन श्रेणी के 2,285 और गम्भीर व असाध्य बीमारी से ग्रसित 2,186 लोगों को स्थानान्तरण का लाभ मिला है.

वहीं, बेसिक शिक्षा मंत्री का कहना है कि पहली बार यह भी कोशिश की गई है की म्यूच्यूअल ट्रांसफर के लिए आए सारे आवेदनों को स्वीकार करते हुए सभी को उनके उनके पसंद के जिलों में तैनाती दी जाए.

पारदर्शी प्रक्रिया

प्राइमरी के टीचरों का तबादला हमेशा से विभाग और सरकार के लिए एक टेढ़ी खीर साबित हुआ है. क्या सांसद, क्या विधायक और क्या मंत्री हर किसी की सिफारिश चिट्ठी इन तबादलों के लिए विभाग में पहुंच जाती है. इन्हीं सारी चीजों को देखते हुए सरकार ने इस बार यह पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया एनआईसी के सॉफ्टवेयर के जरिए की, जिससे कहीं कोई गड़बड़ी की गुंजाइश ना रहने पाए.

ये भी पढ़ें.

यूपी: घोटालों की एसआईटी रिपोर्ट पर विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, कहा- उपचुनाव के चलते जांच रिपोर्ट सामने आई

गोरखपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े स्‍कूटी सवार मां-बेटी को मारी गोली, मां की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget