एक्सप्लोरर

UP News: यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

UP Police Constable Exam: यूपी एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट ने साल्‍वर गैंग के एक सदस्‍य को गोरखपुर के गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास से मंगलवार की रात 9 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया है.

UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने गोरखपुर से उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी पुलिस-2023 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर साल्वर बैठाने वाले गिरोह के एक सदस्‍य को गिरफ्तार किया है. आरोपी बायोमेट्रिक कंपनी में फील्‍ड मैनेजर के पद पर कार्यरत है. उसने गोरखपुर के एक कालेज में परीक्षार्थी की ड्यूटी परीक्षा केन्‍द्र के गेट पर लगा दिया. इसके बाद साल्‍वर को परीक्षार्थी के अंगूठे का निशान लगवाकर अंदर परीक्षा केन्‍द्र में प्रवेश करा द‍िया था. इसके बदले में परीक्षार्थियों से मोटी रकम ऐंठी जाती थी.

यूपी एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट ने साल्‍वर गैंग के एक सदस्‍य को गोरखपुर के गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास से मंगलवार की रात 9 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गोरखपुर के एम्‍स थानाक्षेत्र के कुसम्‍ही बाजार के रुद्रापुर गांव के पासी टोला के रहने वाले आकाश राव के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी 6/10 उत्‍तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत अरेस्‍ट किया गया है. आरोपी के पास से एक अदद मोबाइल बरामद हुआ है.  

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस-2023 की सीधी भर्ती की आफलाइन लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर पेपर आउट कराने का प्रयास कराने, प्रलोभन देने, साल्वर बैठाने और अन्य माध्यमों से नकल कराने का प्रयास कराने वाले गिरोह के सदस्यों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए यूपी एसटीएफ की विभिन्न टीमों और फील्ड इकाईयों को निर्देशित किया गया था. इसके अनुपालन में गोरखपुर के बक्‍शीपुर स्थित परीक्षा केन्‍द्र इस्‍लाम‍ियां कालेज ऑफ कामर्स में 17 फरवरी को मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर पूर्व मध्‍य रेलवे के कुरवा चैनपुर में तैनात स्‍टेशन मास्‍टर अंजनी कुमार उर्फ मनीष सिंह को दुर्गेश यादव उर्फ अंकित के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था.

अभ्यर्थी दुर्गेश यादव बायोमैट्रिक कम्पनी का आई कार्ड लगाकर ड्यूटी करते हुए गिरफ्तार हुआ था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में गोरखपुर फील्‍ड यून‍िट के निरीक्षक सत्‍य प्रकाश सिंह के नेतृत्‍व में आरोपी आकाश राव को अरेस्‍ट किया गया. आकाश राव ने पूछताछ पर बताया कि वह बायोमैट्रिक (गेट पर बायोमैट्रिक कराती है) कम्पनी का फील्ड मैनेजर है. उसने ही दुर्गेश यादव परीक्षार्थी को बायोमैट्रिक एजेन्सी का कार्ड बनाकर दिया था. परीक्षा केन्द्र के गेट पर इसकी ड्यूटी लगा दी थी. साल्वर अंजनी कुमार उर्फ मनीष सिंह के आने पर इसने अभ्यर्थी दुर्गेश यादव का अंगूठा लगाकर अंजनी कुमार उर्फ मनीष सिंह को परीक्षा केन्द्र के अन्दर कर दिया गया था.

Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कहा- 'सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget