एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर सोनू को दबोचा

UP: पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर सोनू बीटा-2 थाने में 5 मुकदमों में वांछित हैं, इसके अलावा इसके खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. सोनू राह चलते लोगों की चेन लूटकर फरार हो जाता था.

Greater Noida Crime: सुरक्षा कारणों के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में 15 अगस्त को सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया गया. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही. चेकिंग के दौरान बीटा-2 में पुलिस की टॉप 10 गैंगस्टर में शुमार बदमाश से मुठभेड़ भी हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह बदमाश लगभग दर्जनभर से ज्यादा मुकदमों में फरार चल रहा था. मुठभेड़ में बदमाश को कुछ चोटें भी आईं, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीटा-2 पुलिस ने बदमाश के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर  बरामद किया है.

मुखबिरी के बाद पुलिस ने बिछाया जाल
दरअसल बीटा-2 पुलिस को पहले ही इस बदमाश की मुखबिरी मिल चुकी थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे ग्रेटर नोएडा में गहन तलाशी अभियान चलाया और बदमाश को धर दबोचा. गैंगस्टर का नाम सोनू बताया जा रहा है जो मकरैडा निवासी जगपाल का बेटा है. पुलिस ने बताया कि सोनू अबतक लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और कई मामलों में वांछित है. वह राह चलती महिला-पुरुष की चेन लूटकर फरार हो जाता है. हमें मुखबिर से सूचना मिली थी एक शातिर किस्म का चेन लुटेरा चौकी जगत फार्म क्षेत्र में चेन लूटने की फिराक में है, जिसके बाद हमने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया.
 
मुठभेड़ में घायल सोनू अस्पताल में भर्ती
 सूचना पर बीटा-2 एसएचओ पुलिस बल के साथ बदमाश के आने वाले रास्ते पर बैरियर लगा कर एलजी गोल चक्कर से गामा-1 की ओर आने वाले रास्ते पर चौकी क्षेत्र जगत फार्म थाना बीटा-2 पर चेकिंग करने लगे, तभी मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से अवैध असलहे से फायर कर दिया, बचाव में पुलिस द्वारा फायर किया गया जिसमें अभियुक्त सोनू घायल हो गया जिसको उपचार सरकारी अस्पताल भेजा गया.

सोनू के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज
एडीसीपी विशाल पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर 15 अगस्त के दृष्टिगत आज चारों तरफ चेकिंग चल रही थी, इसी के क्रम में इंस्पेक्टर बीटा-2 एलजी चौक पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान इनको एक इंफॉर्मेशन मिली कि एक शातिर लुटेरा जो कि यहां पर आने वाला है, जब इसको रोका गया तो ये सर्विस रोड़ पकड़ कर के जगत फार्म की ओर भागा. आगे से पुलिस पार्टी ने इसकी घेराबंदी की और उसे धर दबोचा. उन्होंने कहा कि सोनू थाना बीटी-2 से पांच मुकदमों में वांछित चल रहा था, इसके खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है. इसका एक साथी पूर्व में ही थाना बीटा-2 से जेल भेजा जा चुका है और अब  इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Independence Day 2022: आजादी की 75 साल पूरे होने पर लगा बधाईयों का तांता, बसपा प्रमुख मायावती ने दी शुभकामनाएं

Mahant Narendra Giri Case: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले- महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में वापस नहीं होगी FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget