एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- 'इस सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे'

UP News: अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे है. 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर देगी.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार के कारनामों और वोट चोरी की चर्चा आम जनता में है. भ्रष्टाचार, लूट बेइमानी चरम पर है.

अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार में जल-जीवन-मिशन से लेकर कई विभागों में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं. बिजली संकट से प्रदेशवासी परेशान है. कानून व्यवस्था ध्वस्त है. अपराधी खुलेआम हत्या, लूट की घटनाएं कर रहे है. नौकरी, रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है.

'सरकार की गलत नीतियों से रोजगार खत्म'

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये नेताओं, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में नौकरी, रोजगार खत्म हो गया है. सरकार नौजवानों को विदेश में रोजगार का झांसा दे रही है. भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं है. नौजवान, किसान, व्यापारी संकट में है.

किसानों को नहीं मिल रही खाद- अखिलेश यादव

सपा चीफ ने कहा, प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रही है. खाद के लिए किसान धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर है. किसानों को खाद के बजाय लाठियां मिल रही है. खाद के लिए किसानों का आंदोलित होना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है. इस सरकार में किसान, नौजवान बेबस और लाचार है.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल है. स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है. आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज नहीं मिल पा रहा है. भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बीमार बना दिया है. विकास के कार्य ठप्प है. 

'सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की नहीं की कोई मदद'

उन्होने कहा कि, प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ. बाढ़ पीड़ितों की सरकार ने कोई मदद नहीं की. जनता भाजपा के लूट और झूठ को समझ गयी है. इस सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे है. 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर देगी.

ये भी पढ़ें: 43 बार सुनवाई स्थगित होने से शीर्ष अदालत खफा, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट के बारे में क्या बात की जाए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget