एक्सप्लोरर

बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- योगी को पसंद नहीं विकास, गरीबों की जमीन छीनना चाहती है सरकार

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों की जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को देना चाहती हैं. बाजार, सब्जी सब अपने हाथ मे लेना चाहते हैं.

Akhilesh Yadav on BJP: सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी पर सियासी तीर छोड़े. अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार में छात्रों को लैपटॉप नहीं मिले, क्योंकि सीएम को लैपटॉप चलाना नहीं आता. अखिलेश ने आगे कहा कि योगी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने विकास नहीं किया. इन्हें विकास पसंद नहीं है.

बता दें कि रविवार को सपा की सहयोगी पार्टी महान दल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन सपा कार्यालय में हुआ. सम्मेलन में अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. इस मौके पर अखिलेश ने दावा किया कि यूपी में आगामी चुनाव में सपा और महान दल की सरकार बनेगी.

इस दौरान अखिलेश ने कहा, "ये जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को देना चाहते हैं. बाजार, सब्जी सब अपने हाथ मे लेना चाहते हैं. अब कश्मीर के सेब पर अडानी का स्टीकर दिखता है. सपा सरकार में हमने अमूल का प्लांट लगाया कि यहां का दूध खरीदा जाएगा, लेकिन सरकार बदली तो यूपी की गाय के दूध की जगह गुजरात से मंगा रहे हैं. कोरोना काल मे जलती लाशें मीडिया ने दिखाई तो इन्होंने टीन शेड से ढकवाया गया. मां गंगा ने लाशें वापस कर दी जो सबने देखी. इन सबकी मौत की जिम्मेदार बीजेपी सरकार है. सपा की सरकार बनी तो इन सब मौतों की जांच होगी."

"डीएम-एसपी ने लड़ा पंचायत चुनाव"
अखिलेश ने पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर भी योगी सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में बीडीसी तक को नोट दिए गए. जो नोट से नहीं माना उसे डंडों से पिटवाया गया. पंचायत चुनाव बीजेपी ने नहीं, बल्कि डीएम और एसपी ने लड़ा, चुनाव में बहनों के कपड़े तक फड़वा दिए गए. द्रौपदी, मां सीता का अपमान जिसने किया उनका हश्र सब जानते हैं. वहीं अंजाम इनका भी होगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी: बीजेपी शुरू करेगी महापुरुषों की प्रतिमा का सफाई अभियान, 100 कार्यक्रमों का प्लान तय

बीएसपी के पूर्व मंत्री का दावा, बोले- विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी पार्टी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget