एक्सप्लोरर

मिठाइयों में चांदी की जगह एल्युमिनियम वर्क, मिलावटखोरों पर फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई

Noida Food Department Raid: उत्तर प्रदेश सरकार ने इन मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फूड विभाग ने लगातार छापेमारी की है.

Noida News Today: त्योहारों के दौरान मुनाफाखोरी के चलते मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं. इन  पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई करता रहा है, इसके बावजूद मौका मिलते ही अधिक फायदा पाने के लालच में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं.

इस दौरान सबसे ज्यादा मिलावट मिठाइयों में होती है. मोटे मुनाफे के लिए मिलावटखोर मावे में हानिकारक पाउडर मिलाते हैं और मिठाइयों पर असली चांदी के वर्क की जगह सस्ता एल्युमिनियम वर्क लगाते हैं, जिससे आम लोगों की सेहत को भारी नुकसान हो सकता है.

मावे की शुद्धता और मिठाइयों पर चांदी के वर्क का उपयोग इसलिए जरूरी है क्योंकि चांदी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मिठाई को अधिक समय तक सुरक्षित रखते हैं. हालांकि मिलावटखोर चांदी की बजाय सस्ता एल्युमिनियम वर्क लगाकर सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं.

फूड विभाग ने की छापेमारी 
उत्तर प्रदेश सरकार ने इन मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फूड विभाग ने लगातार छापेमारी की है. एबीपी न्यूज ने भी फूड विभाग की एक लाइव छापेमारी को कवर किया, जहां भारी मात्रा में मिलावटी मावा बरामद कर उसे नष्ट कराया गया है. 

फूड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मिलावटी मावे की जानकारी मिली थी. जिसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के सिरसा इलाके में पहुंचे. जहां पर जय बजरंग बली मिष्ठान भंडार में भारी तादात में मिलावटी मावा बरामद हुआ. फूड विभाग ने इस मावे को नष्ट करा दिया. 

फूड विभाग ने दी चेतावनी
फूड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मिलावट की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान मिलावटखोरों ने स्वीकार किया कि वह अधिक मुनाफा हासिल करने के लिए मावे में मिलावट करते हैं और चांदी की जगह एल्युमिनियम वर्क का इस्तेमाल करते हैं.

अधिकारियों ने मावा का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फूड विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों पर बढ़ती मिलावट स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और ऐसे करने वाले मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: NCR में वायु प्रदूषण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, योगी के मंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget