एक्सप्लोरर

गोंडा में 15 गांव बाढ़ से प्रभावित, घाघरा नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Gonda Flood News: यूपी में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है, लेकिन अब नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है.

Gonda Flood Update: यूपी में मानसून का प्रकोप जारी है. भारी बारिश की वजह से नदियों को जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रेस्क्यू टीम लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही है और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है. इस आपदा के बीच गोंडा के लिए अच्छी खबर हैं.

भारी बारिश के कारण गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, लेकिन अब नदी का जलस्तर धीरे कम हो रहा है. तरबगंज और कर्नलगंज तहसील के लगभग 15 गांव की लगभग एक हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है. लोगों के आने-जाने के लिए 55 नाव की व्यवस्था कर दी गई है और जो बाढ़ से प्रभावित है उनका राशन किट वितरित किया गया है.

बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट 

गोंडा जिला प्रशासन लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों के संपर्क में है और उनका हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया है कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हैं, जो आंशिक रूप से कुछ घर बाढ़ से प्रभावित हैं उनके संपर्क में लगातार जिला प्रशासन है.

राहत बचाव अभियान जारी 

मुनादी करवाकर उनको उचित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है और जो बाढ़ से प्रभावित हैं उनको राशन किट दिया गया है और लोगों के आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था करवाई गई है. बता दें कि गोंडा में तीन बैराजों से घाघरा नदी में लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे जनपद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था. घाघरा नदी एल्गिन चरसड़ी तटबंध पर खतरे के निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कयास लगाया जा रहा था कि ये जलस्तर अभी और बढ़ सकता है, लेकिन अब नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है. बारिश के बाद बढ़ भी सकता है. 

ये भी पढ़ें: 'रामनगरी में जमीनों की...', अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को इस मुद्दे पर लपेटा

 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget