एक्सप्लोरर

गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जाने कब तक बनकर होगा तैयार

UP: गोरखपुर में प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) तैयार हो रहा है. आगामी सितंबर 2025 तक इसका काम पूरा हो जाएगा. अगले साल से यहां होटल और टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स शुरू होंगे.

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखपुर लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. अब पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए यहां उत्तर प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) तैयार हो रहा है. यह संस्थान गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 48.39 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है. इसका निर्माण कार्य 85 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. आगामी सितंबर 2025 तक इसका काम पूरा हो जाएगा. अगले शैक्षिक सत्र से यहां होटल और टूरिज्म मैनेजमेंट से जुड़े डिप्लोमा और डिग्री कोर्स शुरू हो जाएंगे.

यह संस्थान प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग का प्रोजेक्ट है, जिसका निर्माण सी एंड डीएस यूनिट-14 करवा रही है. निर्माण कार्य 26 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था. अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा चुकी है. संस्थान में प्रशासनिक भवन, क्लास रूम, आधुनिक किचन, कॉमन हॉल, अंडरग्राउंड पार्किंग, फायर सेफ्टी सिस्टम और पाइपलाइन जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म के क्षेत्र में भी नई पहचान
पर्यटन उप निदेशक रविंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार, ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की मांग को देखते हुए कोर्स तैयार किए जा रहे हैं. यह संस्थान पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा का बड़ा विकल्प बनेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच के अनुसार, गोरखपुर को अब हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म के क्षेत्र में भी नई पहचान मिल रही है.

बीते कुछ वर्षों में गोरखपुर में कई बड़े होटल, रेस्टोरेंट्स और रिट्रीट खुल चुके हैं. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, रामगढ़ ताल जैसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन की बदौलत यह शहर अब पर्यटन का उभरता केंद्र बन गया है. ऐसे में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कुशल प्रोफेशनल्स की जरूरत को देखते हुए यह संस्थान एक अहम भूमिका निभाएगा.

दूसरे चरण में बनेगा छात्रावास
इस संस्थान के दूसरे चरण में लड़के और लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. इसके लिए करीब 46.81 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है और ई-टेंडर प्रक्रिया चल रही है. हॉस्टल निर्माण के बाद यह संस्थान प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले छात्रों के लिए भी सुविधाजनक होगा.

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में होटल मैनेजमेंट संस्थानों की मदद से हजारों युवा आज विदेशों में अच्छी नौकरियां कर रहे हैं. अब गोरखपुर के युवाओं को भी ऐसी ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर अब सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र नहीं, बल्कि हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म का भी प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में बढ़ चला है.

ये भी पढ़ें: कमीशनखोरी के मामले में निकांत जैन पर SIT का शिकंजा, सोलर प्लांट लगवाने के लिए मांगे थे 1 करोड़ रुपये

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget